मुंबई में कार में से रु. 2.9 लाख की कीमत के 2 महंगे पर्स की चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण मुंबई में एक छात्रा की कार में से रू. 2.9 लाख के दो महंगे पर्स चुराने के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम को लोहार चॉल में हुई, जब छात्रा अपने माता-पिता के साथ कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी। छात्रा 2017 से अमेरिका में पढ़ाई कर रही है और वीजा रिन्यू करने के लिए मुंबई आई है।

अधिकारी ने बताया कि, 2017 से अमेरिका में पढ़ाई कर रही एक छात्रा वीजा के काम से हाल मुंबई आई हुई है। रविवार शाम को लोहार चॉल में छात्रा अपने माता-पिता के साथ कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी। वहां, बाजार जाने से पहले छात्रा ने अपने महंगे पर्स कार के अंदर रखे और जब वह वापस लौटी तो उन्हें गायब पाया। उन्होंने बताया कि पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ नकदी थी। 

इस घटना के बाद छात्रा ने लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि, जांच के दौरान, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चार संदिग्धों पर ध्यान केंद्रित किया। बाद में सभी चार संदिग्धो को पकड़ लिया गया और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow