उत्तर प्रदेश: झाँसी में आवारा कुत्तों ने 7 साल के मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में आवारा कुत्तों के एक झुंड द्वारा सात वर्षीय लड़के पर जानलेवा हमला करने का एक वीडियो सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। लड़का चॉकलेट खरीदने जा रहा था तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।

घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में, विराज गुप्ता को एक संकरी गली में आवारा कुत्तों के झुंड से खुद को छुड़ाते और वापस भागने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वीडियो में बच्चा उठकर भागने की कोशिश करता देखा जा सकता है, लेकिन कुत्ते उसे जमीन पर पटक देते हैं और उस पर हमला करते रहते हैं। लड़के की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते है। कुत्तों के हिंसक हमले से बच्चे को बचाने के लिए उन्हें लाठियों का सहारा लेना पड़ा। हमले के कारण बच्चे के शरीर पर कई चोटें आईं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विराज के पिता ने कहा, मैं घर पर काम कर रहा था तभी मैंने अपने घर के बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज़ सुनी। जब मैं बाहर आया तो देखा कि मेरे बेटे पर हमला हो रहा था। मेरे पड़ोसी और भाभी ने बच्चे को बचाया और घर ले आए। बेटा बहुत डरा हुआ था। बच्चे की मां ने मीड़िया को बताया कि, हमने नगर निकाय के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पिता ने बताया कि, आवारा कुत्तों के हमलों की संख्या में वृद्धि कई लोगों के लिए चिंता का कारण है। ऐसी घटनाएं हर दिन हो रही हैं। निवासियों ने शहर में आवारा कुत्तों के खतरे के बारे में चिंता व्यक्त की है और कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम को लिखा है। उनका आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस बीच नगर निगम के अधिकारियों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड टीम का गठन किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow