भाजयुमो वाराणसी महानगर के कार्यकर्ताओं ने हेराल्ड केश को लेकर राहुल गांधी का पुतला फूंका
BJP Yuva Morcha Varanasi Mahanagar workers burnt the effigy of Rahul Gandhi over Herald case
भाजयुमो वाराणसी महानगर के कार्यकर्ताओं ने हेराल्ड केश को लेकर राहुल गांधी का पुतला फूंका
*******
कबीर चौरा से जुलुस की शक्ल में मैदागिन पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्त्ता
**********
वाराणसी 17 अप्रैल :- भारतीय जनता युवा मोर्चा वाराणसी महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा नैशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में महानगर कॉंग्रेस कमेटी वाराणसी के कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका।
भारतीय जनता युवा मोर्चा वाराणसी महानगर के अध्यक्ष रजत जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए, समस्त जन मानस को कॉंग्रेस पार्टी के प्रमुख घोटालों में से एक नैशनल हेराल्ड के विषय मे जन मानस को बताया।
इसके पश्चात महानगर कॉंग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने संतोष सैनी, ओम तिवारी, अवनीश श्रीवास्तव, सुयश अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला फूंका।
मीडिया से बात करते हुए युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कहा कि, कॉंग्रेस पार्टी इस देश को अपनी जागीर समझती है और राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी देश की संपति को अपनी निजी सम्पति मानते है। कहा कि नैशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी कोर्ट तलब किए जा चुके हैं। कहा कि जनता को इनकी काली करतुतों का पता चलना चाहिए।
महानगर कोषाध्यक्ष सुयश अग्रवाल ने कहा कि ' राहुल गांधी मुंगेरी लाल के हसीन सपने की तरह प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे है और चुनाव हारने का शतक बना चुके है। देश के सामने कांग्रेस की पीढ़ियों से चली आ रहीं मनमानी और घोटाले सामने आने चाहिए, आज का विरोध प्रदर्शन उनको आईना दिखाने समान है।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आर्यन पंड्या, मिलन केशरी, सुशील सेठ, अभिषेक, हिमांशु, किशन सेठ, श्रीजीत सिंह, युग तिवारी, साहिल सोनकर, भास्कर सहित सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






