प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है: अरुण सिंह

वाराणसी ;- में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव संकल्प पत्र को पेश किया। गुलाब बाग कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकल्प पत्र के सभी बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजन और जनता के सुझाव पर संकल्प पत्र 2024 को तैयार किया गया है। भाजपा का यह संकल्प पत्र सभी वर्गों, सभी देशवासियों और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर किया गया है। संकल्प पत्र ही सर्वांगीण विकास के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है: अरुण सिंह
*******
पीएम मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र के विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है : अरुण सिंह
********
मोदी की गारंटी यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी: अरुण सिंह
*******
राज्य सभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रेस को किया संबोधित


********
          वाराणसी 15 अप्रैल:- भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र 76 पन्नों का है। घोषणा पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। इसमें नमो ऐप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले हैं। संकल्प पत्र को 24 समूहों में बांटा है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल है‌। वहीं, गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें भारत के अन्य देशों से संबंध, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, इज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवर्नेंस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास इनोवेशन और टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।
        उक्त बातें राज्यसभा सांसद, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।


        श्री अरुण सिंह ने आगे कहा कि पूरे देश ने इस बात को माना है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी। भाजपा जो कहती है उसे तो पूरा करती ही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया संकल्प पत्र विकसित भारत की और लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान  को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है। कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में  जिस विचार को साझा किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने आगे बढ़ाया, भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र इस वैचारिक अधिष्ठान का पर्याय है।

भाजपा का संकल्प पत्र एनडीए सरकार के उपलब्धियां का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
    श्री अरुण सिंह ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी आफ लाइफ, निवेश से नौकरी पर है। कहा कि इस संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ अपॉर्चुनिटीज और क्वांलिटी आफ अपॉर्चुनिटीज दोनों पर बहुत जोर दिया गया है।

मोदी की गारंटी है कि 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग चाहे वह गरीब हो या मध्यम वर्ग का या उच्च मध्यम वर्ग के ही क्यों ना हो, उन्हें 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा उनको मोदी पूजता है। यही 'सबका साथ सबका विकास' का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है। कहा कि  भारत आज वूमेन लेड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष  नारी की गरिमा नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। कहा कि आने वाले 5 वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे।  हमारे देश में टूरिज्म के पोटेंशियल को अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा द्वारा विश्व प्रवासी ग्लोबल टूरिस्ट्स को हमारे विरासत से जोड़ा जाएगा और इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे।
21वीं सदी के भारत की बुनियाद भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। पहला है सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा है फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, तीसरा  डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है। हमारे देश में अर्बनाइजेशन को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा इसे अवसर के रूप में देखती हैं। हम देश में नए-नए सैटेलाइट टोंस बनाएंगे जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे। रोजगार के नए अवसर खलेंगे। भारतीय जनता पार्टी देश हित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती है। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और हम सीएए को लेकर आए हैं।

हम रिफॉर्म परफॉर्म ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चल रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनो का शक्ति से पालन करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन लागू करेंगे। सभी स्तर के चुनाव के लिए कॉमन इलेक्टोरल रोल का प्रावधान करेंगे। भाजपा एक समान नागरिक संहिता बनाने के लिए अपने रूख को दोहराती है। जिसमें सर्वोत्तम परंपराओं को शामिल किया जाएगा और उन्हें आधुनिक समय के साथ जोड़ा जाएगा।


       संकल्प पत्र में युवाओं के  उत्थान के लिए भी चिंता की गई है। पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त क़ानून बनाया है। हमारी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओ का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया है।

कहा कि पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹6000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित किया जाएगा। प्राकृतिक खेती का विस्तार किया जाएगा। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कहा कि संकल्प पत्र में महिलाओं की भी चिंता की गई है। एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। महिला एसएचजी को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा। महिला एसएच जी उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जायेगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण एवं रखरखाव पर भी संकल्प पत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस संकल्प पत्र में रेलवे पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। नई रेलवे पटरीयों का निर्माण किया जाएगा। अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5000 किलोमीटर नहीं पटरियां जोड़ी जाएंगी। टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता,  आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया गया है।  इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार होगा। आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन चलायी जाएंगी। पहला बुलेट ट्रेन का कॉलिंडोर विकसित किया जा रहा है। इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर दक्षिण और पूर्व में नए कॉलिंडोर के लिए फि जिबिलिटी स्टडी किया जाएगा।
       कहाकि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजना शुरू की जाएगी। अयोध्या में विश्व भर से करोड़ों श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी का सर्वागीण विकास किया जाएगा पर्यटन स्थलों के व्यापक विकास के लिए स्वदेश दर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम किया जाएगा। महत्वपूर्ण संतों और दार्शनिकों की जीवन यात्रा को शामिल किया जाएगा।


     कहाकि भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम यह सरकार उठा रही है। पिछली सरकारों की अपेक्षा हमने नागरिकों को पारदर्शी एवं जवाब देह शासन प्रदान किया है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून का प्रौद्योगिकी के माध्यम से शक्ति से पालन करेंगे।
    भाजपा का मानना है कि जब तक भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाता तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता है। भाजपा सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसमें उन परंपराओं को भी आधुनिक समय की जरूरत के मुताबिक डाला जाए ‌।
       कहा कि भारतीय डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का दुनिया भर में विस्तार किया जाएगा योग और आयुर्वेद का दुनिया भर में विस्तार होगा। भारत से अवैध रूप से ले जाई गयी भारतीय मूर्तियों एवं कलाकृतियों को वापस लाया जाएगा। विश्व के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में  शास्त्रीय भारतीय भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था की जाएगी। भारत की सांस्कृतिक विरासत का विकास किया जाएगा। भगवान राम की विरासत का संरक्षण और प्रचार किया जाएगा।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा। एक राष्ट्र एक चुनाव यह भी संकल्प पत्र में शामिल है। आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा। पीएम आवास के तहत अगले 5 साल में 3 करोड़ नए आवास बनाए जाएंगे। रसोई गैस  सप्लाई पाइप द्वारा की जाएगी। पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत करोड़ परिवारों को शून्य बिजली बिल उपलब्ध कराया जाएगा। मुद्रा रेट की सीमा 10 लाख से बढ़कर 20 लाख की गई है।  3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
  --------
पीएम मोदी रिकॉर्ड मतों से होंगे विजयी

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहाकि भारत ही नहीं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और विश्व का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कहा कि यह स्पष्ट है क़ि इस बार मोदी जी 2014 व 2019 में मिले मत से अधिक  मतों से रिकार्ड जीत हासिल करेंगे। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एवं सहयोगी दल 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा 14 वर्ष वनवास में थी। कहा 2014 में जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी, उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत हासिल करते हुए प्रचंड जीत हासिल की। कहा कि उत्तर प्रदेश से सपा, बसपा और कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया।

वाराणसी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव संकल्प पत्र को पेश किया। गुलाब बाग कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकल्प पत्र के सभी बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजन और जनता के सुझाव पर संकल्प पत्र 2024 को तैयार किया गया है। भाजपा का यह संकल्प पत्र सभी वर्गों, सभी देशवासियों और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर किया गया है। संकल्प पत्र ही सर्वांगीण विकास के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला है।
सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत विकास के पथ पर तेज रफ्तार से आगे ले जाएगा। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी है।
हमारे देश को दुनिया जानती है देश के युवाओं को भाजपा सरकार में बड़ी संख्या में रोजगार मिले हैं, वही गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजनाएं चलाई जा रही हैं। भाजपा का विजन 2047 तक के विकसित भारत के निर्माण को फोकस करता है। देश में हर योजना, हर वर्ग और समुदाय के लिए बिना किसी भेदभाव के लागू की गई हैं।
सभी को समान लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे पर अडिग है और अडिग रहेगी।पीएम आवास योजना से लाखों बेघर लोगों को स्वयं का घर मिल गया है।
इस पीएम आवास योजना में गांव व शहरी लोगों को फायदा मिला है। केंद्र सरकार हर घर नल योजना के बाद अब हर घर गैस की पाइपलाइन लगाई जाएगी। सरकार हर घर को मुफ्त बिजली देने के वादे पर भी तेजी से कम कर रही है। साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नई योजना पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा की समान नागरिक संहिता के साथ एक देश एक चुनाव के संकल्प को लेकर भी सरकार काम कर रही है। छात्रों को एक विशेष आइडेंटी कार्ड जारी करने की भी योजना बनाई गई है। सरकार के तीसरे टर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहयोग से काम किया जाएगा।
अरुण सिंह ने कहा संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 सालों का संकल्प जनता के सामने रखा है। प्रधानमंत्री द्वारा जारी किया गया संकल्प पत्र 15 लाख लोगो के सुझाव के बाद बना है । मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी है।
पीएम की हर गारंटी पूरी होगी, चाहे रोजगार, हो या मुक्त राशन योजना सब कुछ आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी। शहरों को सुनियोजित तरीके से विकसित करने के साथ गांव का भी विकास प्राथमिकता में है। 70 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने का संकल्प लिया गया है।

पत्रकार वार्ता का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow