भोजपुरी गायक समर सिंह गिरफ्तार‎

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में एक आरोपी समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने ढूंढ निकाला है। भोजपुरी गायक समर सिंह को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। वो गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था।पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है।समर सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही अब चर्चा शुरू हो गई है कि आकांक्षा दुबे की खुदकुशी का राज अब सामने आ सकता है। प्रकरण में अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। मधु दुबे ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी की मौत की जांच कोर्ट की निगरानी में की जाए ताकि आरोपियों को सजा मिल सके और वो बच न पाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow