बिहार: संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भड़के तोगड़िया! कहा- कोई कैसे भगवान के लिखे ग्रंथों की समीक्षा कर सकता है...!

तोगड़िया ने कहा कि, सरकार पाकिस्तान को गेहूं के कि बजाय भारत में 19 करोड़ हिंदू भाई-बहन जो भूखे सो रहे हैं।

बिहार: संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भड़के तोगड़िया! कहा- कोई कैसे भगवान के लिखे ग्रंथों की समीक्षा कर सकता है...!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के ग्रंथो के संशोधन वाले बयान पर हिंदुत्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तोगड़िया ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि कोई शास्त्रों के संशोधन की बात कर रहा है। शास्त्र स्वयं भगवान ने लिखे हैं। फिर इसकी समीक्षा कोई कैसे कर सकता है! क्या किसी ने अभी तक मुसलमानों की किसी ग्रंथ की समीक्षा करने की बात कही है?

यह बयान आपत्तिजनक है: तोगड़िया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संघ प्रमुख का यह बयान दिया गया प्रतीत होता है। मैं भी कई वर्षों से संघ में हूं, लेकिन आज तक किसी ने ऐसी बात नहीं कही है। यह बयान आपत्तिजनक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इसके साथे प्रवीण तोगड़िया ने सरकार को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भारत के दुश्मन और हिंदुओं के शत्रु, सैनिकों को पीटने वाले पाकिस्तान को गेहूं देने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।

तोगड़िया ने कहा कि, सरकार पाकिस्तान को गेहूं के कि बजाय भारत में 19 करोड़ हिंदू भाई-बहन जो भूखे सो रहे हैं। उनके घरों तक गेहूं को पहुंचाएं, ताकि भारत के हिंदू भरपेट भोजन कर चैन की नींद सो सकें। बता दें कि तोगड़िया पटना से सड़क मार्ग से गया पहुंचे थे। आजाद पार्क में एक संबोधन में उन्होंने यह बात कही थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow