स्व मिथिलेश देवी की स्मृति में कम्बल वितरण हुआ

स्व मिथिलेश देवी की स्मृति में कम्बल वितरण हुआ

:- ठंड रूपी मानसून ने धीरे-धीरे करके पूरे देश में अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। दिन के मुकाबले रात में ठंड को पूरी तरह से महसूस किया जा सकता है। गरीब बेसहारा लाचार लोगो की वक्ति मांग को देखते हुए *सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ० अशोक कुमार राय, महासचिव राजन सोनी, उपाध्यक्ष अनिल केसरी, उमेश जायसवाल के नेतृत्व* में *संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने अपने माता स्वर्गीय मिथिलेश देवी के स्मृति में* नीचीबाग स्थित संकट दहन हनुमान जी के मंदिर के पास जरूरतमंद असहाय गरीबों के बीच *कंबल* का वितरण किया। गौरतलब है कि खुले आसमान में रात व्यतीत कर रहे बेसहारा लोगों को मुकम्मल रूप से व्यवस्था के अभाव में सर्द भरी रात में अपना जीवन यापन करना पड़ता है। श्री मुकेश जायसवाल एवं डॉ अशोक कुमार राय ने आशा व्यक्त किया कि सभी समाजसेवी संस्था हर साल की भांति इस बार भी इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। साथ ही साथ संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल द्वारा नगर निगम प्रशासन से मांग किया गया कि वह मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार पड़ने वाले कड़ाके की सर्दी के मौसम को देखते हुए वह जगह-जगह व्यापक स्तर पर रैन बसेरा के साथ अलाव जलाने की व्यवस्था पूर्णतया तैयारी के साथ करने के लिए कटिबद्ध रहे। जिससे गली कूचे सड़क पर रात व्यतीत करने वाले असहाय लोगों को ठंड से राहत मिले।
*कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय, महासचिव राजन सोनी, उपाध्यक्ष अनिल केसरी, उपाध्यक्ष मो० जुबैर, उमेश जायसवाल शामिल थे।*

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow