लखनऊ : निकाय चुनाव में बसपा के लिए प्रचार की जिम्मेदारी महिलाओ के कंधो पर

बहुजन समाज पार्टी इस बार के निकाय चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार की जिम्मेदारी महिलाओ के कंधो पर देने की तैयारी में है।

लखनऊ : निकाय चुनाव में बसपा के लिए प्रचार की जिम्मेदारी महिलाओ के कंधो पर

बहुजन समाज पार्टी इस बार के निकाय चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार की जिम्मेदारी महिलाओ के कंधो पर देने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी द्वारा हर एक बूथ पर तेज तर्रार महिलाओं की महिला विंग तैयार की जा रही है। इसको लेकर बहुत जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में एक बैठक करने जा रही हैं। बैठक में समीक्षा के लिए सभी कोऑर्डिनेटरों को तैयारी करने और बूथ स्तर पर चल रहे अभियान का पूरा रिकार्ड तैयार करने को कहा गया है। इस बार के नगर निकाय  चुनाव अपनी अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए हर पार्टी द्वारा अलग अलग रणनीति अपनायी जा रही है। बहुजन समाज पार्टी भी इस बार के नगर निकाय चुना में ख़ास तयारी के साथ उतरने की रणनीति बनाए हुए हैं। इसके लिए पार्टी प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर उन महिलाओं की एक टीम अलग से तैयार करेगी, जो तेज-तर्रार, ज्यादा पढ़ी-लिखीं और प्रचार में काफी सक्रिय रही हैं।

नगर निकाय चुनाव में टिकट के लिए दावेदारों को छांटने के लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रत्येक दावेदारों को पांच बिंदुओं पर परखा जाएगा। इनमें साफ-सुथरी छवि, शिक्षा, सामाजिक दायरा, व्यवसाय और राजनीतिक वजूद शामिल है। इन बिंदुओं पर कोऑर्डिनेटर दावेदारों का बायोडाटा देखेंगे। हालंकि ये अलग बात है की पार्टी द्वारा प्रयागराज से माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को बसपा महापौर प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। गौरतलब है की पिछले निकाय चुनाव में बसपा ने प्रदेश के  16 नगर निगमों में से महापौर की दो सीटें जीती थीं। अलीगढ़ से फुरकान और मेरठ से सुनीता वर्मा ने बसपा से चुनाव जीता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow