मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में किया विधिवत दर्शन-पूजन

varanasi वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने धाम का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में किया विधिवत दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में किया विधिवत दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में किया विधिवत दर्शन-पूजन

श्रद्धालुओं की सुविधा को बढ़ाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने षोडशोपचार पूजन करते हुए प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन फुलवरिया फोरलेन एवं दशाश्वमेध प्लाजा के निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण कराए जाने का दिया निर्देश

     varanasi    वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( योगी adityanath) अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने धाम का भी निरीक्षण किया।


        मुख्यमंत्री मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से होते हुए मंदिर के मंदिर परिसर पहुंचे। जहां मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के उदघोष से स्वागत किया। मुख्यमंत्री गर्भगृह गए, जहां उन्होंने षोडशोपचार पूजन करते हुए प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। दर्शन पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा की ओर बने भैरव प्रवेश द्वार पर पहुंचे। घाट किनारे बन रहे रैंप बिल्डिंग और पुराने एसपीएस के डिमोलिशन के कार्य को देखा और अधिकारियों से इन दोनों कार्य के पूर्ण होने की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर में श्रद्धालुओं की व्यवस्था और भी बेहतर की जाए ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु धाम से एक अलग अनुभव लेकर जाएं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित है।


        तत्पश्चात दशाश्वमेध घाट के नजदीक निर्माणाधीन दशाश्वमेध प्लाजा एवं फुलवरिया फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दशाश्वमेध प्लाजा के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराए जाने हेतु विभागीय अभियंता एवं अधिकारियों को निर्देशित किया। फुलवरिया फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्य मे अपेक्षित तेजी लाये जाने हेतु भी निर्देशित किया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि कार्य समय से पूर्ण करा दिया जाएगा।


       निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री ने बच्ची को खूब पढ़ने का दिया आशीर्वाद,
हस्ताक्षर का ऑटोग्राफ भी दिया*


      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में काल भैरव मंदिर से निकलने के दौरान सड़क किनारे मौजूद एक नन्हीं बच्ची को देख रुके और इससे उसका एवं उसके परिवार जनों का कुशलक्षेम पूछा। स्नेह से बच्ची के सिर पर हाथ रख खूब पढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची के अनुरोध पर अपने हस्ताक्षर का ऑटोग्राफ भी दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow