'इंडस्ट्री का डार्क साइड': प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में अभिनेता विवेक ओबेरॉय का बयान

हाल ही में प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हो रही राजनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया था

'इंडस्ट्री का डार्क साइड': प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में अभिनेता विवेक ओबेरॉय का बयान

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम इस वक्त चर्चा में है। हाल ही में प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हो रही राजनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया था। प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से हॉलीवुड में शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका के बयान के बाद सिनेमा जगत के कई सेलेब्स उनके समर्थन में आगे आए हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी प्रियंका के बयान का समर्थन किया है।

प्रियंका के बयान पर बोले विवेक ओबेरॉय
हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में से एक विवेक ओबेरॉय को किसी अलग परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में उन्होंने एक चैनल से बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। 20 साल पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुझे काफी तकलीफ हुई थी। उसके बाद मैं अनावश्यक चीजों से गुजरा।

बड़ी मुश्किल से मैं इन सब से बाहर निकला। ढेर सारी पैरवी, ढेर सारी दमनकारी कहानियां, जैसा कि प्रियंका बताती हैं। उनके अनुसार यह हमारे उद्योग की पहचान में से एक रहा है। यह हमारे फिल्म उद्योग के अंधेरे पक्ष में से एक रहा है। यह बात इंसान को बहुत निराश करती है। ऐसे में विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका चोपड़ा के बयान को ध्यान में रखते हुए अपनी बात कही है।

प्रियंका के समर्थन में उतर चुके हैं शेखर सुमन
प्रियंका चोपड़ा के ताजा इंटरव्यू ने एक बार फिर बॉलीवुड में कथित 'मूवी माफिया' और 'गैंगबाजी' को लेकर बहस छेड़ दी है। इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गजों ने प्रियंका चोपड़ा का समर्थन किया है। एक्ट्रेस को फिल्मों से बैन करने के बयान के बाद अब शेखर सुमन ने भी प्रियंका के दावे का समर्थन किया है। दिग्गज अभिनेता ने दावा किया है कि 'मूवी माफिया' ने उनके और उनके बेटे अध्ययन सुमन के साथ भी ऐसा ही किया। शेखर सुमन ने ट्विटर पर लिखा कि बॉलीवुड में 'चार लोग' हैं, जिन्होंने अध्ययन सुमन को गैंग बनाकर कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow