फरीदाबाद: पिता के साथ सुबह घूमने जा रहे 12 साल के बच्चे को ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौत

फरीदाबाद, 16 मार्च। गांव पन्हैड़ा खुर्द में अपने पिता के साथ जा रहे एक 12 साल के बच्चे को ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब यश अपने पिता हरकेश के साथ सुबह घूमने जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया।

फरीदाबाद: पिता के साथ सुबह घूमने जा रहे 12 साल के बच्चे को ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौत
फरीदाबाद, 16 मार्च। गांव पन्हैड़ा खुर्द में अपने पिता के साथ जा रहे एक 12 साल के बच्चे को ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब यश अपने पिता हरकेश के साथ सुबह घूमने जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर बच्चे के शव का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया।
तेज गति होने के कारण चालक ने ट्रैक्टर और ट्राली को यश के ऊपर चढ़ा कर कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर थाना छांयसा प्रभारी सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए काफी समझाया। काफी मान-मनोवल करने पर ग्रामीण जाम खोलने में सहमत हुए। सुबह लोगों को अपने कामकाज व ड्यूटी जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ट्रालियों में ईंट, मिट्टी, यमुना रेत ओवरलोड भर कर चलते हैं। कई बार तो अगले पहियों को उठाकर स्टंट करते हैं। इन ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती है। जब कोई ऐसी घटना घट जाती है, तब कुछ हरकत सी दिखाई देती है, फिर मामला शांत हो जाता है। मृतक यश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी दो छोटी बहन हैं। थाना छांयसा प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी हिरासत में ले लिया है। मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow