वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने किया डोमरी मियावकी वृक्षारोपण का निरीक्षण
varanasi वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना एवं वन राज्य मंत्री के0पी0 मलिक ने गुरुवार को जनपद में विभिन्न विभागीय कार्यो का निरीक्षण किया।

वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने किया डोमरी मियावकी वृक्षारोपण का निरीक्षण
वन मंत्री ने अधिक स्थलों पर प्राकृतिक वन की स्थापना हेतु दिये निर्देश
varanasi वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना एवं वन राज्य मंत्री के0पी0 मलिक ने गुरुवार को जनपद में विभिन्न विभागीय कार्यो का निरीक्षण किया।
मंत्रीद्वय ने वन विभाग द्वारा डोमरी स्थित रेल भैमी पर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में नवंबर, 2020 में लगाये गए मियावकी वृक्षारोपण का निरीक्षण किया। केवल 18 माह में विकसित अद्भुत प्राकृतिक स्वरूप का घने जंगल के वृद्धि को देखा। साथ मे उपस्थित श्रीमती ममता संजीव दुबे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, वन विभाग द्वारा विस्तृत रूप से मियावकी तकनीक का जानकारी देते हुए वाराणसी जैसे घने आबादी वाले शहर में वायु प्रदूषण के रोकथाम में इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। वन मंत्री ने कार्य का सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि और अधिक स्थलों पर इस तरह का प्राकृतिक वन का स्थापना किया जाय।
इस अवसर पर एन रविन्द्र मुख्य वन संरक्षक, प्रमोद गुप्ता वन संरक्षक वाराणसी तथा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






