सनातन रक्षक सेना द्वारा निकला गया तिरंगा यात्रा

सनातन रक्षक सेना द्वारा निकला गया तिरंगा यात्रा

वाराणसी। सनातन रक्षक सेना द्वारा सिंह द्वार से तिरंगा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सनातन रक्षक सेना के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्र प्रकाश सिंह ने किया। यह तिरंगा यात्रा लगभग 12:00 बजे सिंह द्वार से मालवीय जी की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। यात्रा सिंह द्वार से शुरू होकर रविंद्र पुरी स्थित बाबा कीनाराम आश्रम तक जाकर समाप्त हुआ।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग चल रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए। नारे के गूज से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। लोग हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा निकाल रहे सनातन रक्षक सेना के चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरमा सिंह के आह्वान पर सारे सनातनी पूरे विश्व में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा कब तक जारी रहेगा जब तक यह संदेश लोगों तक नहीं पहुंच जाता।

कार्यक्रम के दौरान चंद्र प्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, अरुण पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, आकाश सिंह प्रदेश संगठन मंत्री, वैभव शर्मा प्रदेश आईटी प्रभारी, राहुल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आदित्य सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नवीन पांडे जिला अध्यक्ष, सूरज गुप्ता महानगर अध्यक्ष, प्रकाश सिंह वरिष्ठ समाजसेवी सुसुवाही सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow