अगर आपके चेहरे पर भी झाइयां हैं तो इन नेचुरल तरीकों से करें दूर

अगर आप चेहरे की झाइयों को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए यहां पर दिए गए विशेष उपायों को अपनाएं। इससे चेहरे की झाइयां आसानी से दूर होंगी।

अगर आपके चेहरे पर भी झाइयां हैं तो इन नेचुरल तरीकों से करें दूर

   आज के समय में त्वचा से जुड़ी बहुत सी समस्याएं देखने को मिलती है। उनमें से एक झाइयां भी है। झाइयां होने के बहुत से कारण होते हैं। बढ़ती उम्र के साथ भी चेहरे पर झाइयां आ जाती है। इसके अलावा भी झाइयां होने के अलग-अलग कारण होते हैं। चेहरे पर काले रंग के धब्बे जैसे दिखते हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती फीकी सी लगने लगती है। चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए बहुत सी कोशिशें की जाती है। अगर आप चाहें तो घरेलू उपायों को अपनाकर झाइयों को दूर कर सकते हैं। चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए कुछ विशेष उपाय लेकर आए हैं। इससे चेहरे की झाइयां आसानी से दूर होंगी।
          चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए। दहीं में थोड़ा टमाटर का रस डालें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। थोड़े दिनों तक ये उपाय करने से आपके चेहरे पर बदलाव नजर आएगा। झाइयों को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी भी उपयोगी है। मुल्तानी मिट्टी में गाजर का रस ऐड करें। अब इन दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करें। इसे 20 मिनट तक रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो-तीन बार जरूर करें। अगर आप चाहें तो पपीते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पके पपीते को मैस करके उसमें शहद डालें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में तीन चार बार इस उपाय को जरूर करें। इससे चेहरे की झाइयां धीरे-धीरे दूर होंगी।
         दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow