'भारत दृढ़ विश्वास से बदल रहा है, मजबूरी नहीं': इन्वेस्टर्स समिट में पीएम

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की शुरुआत हुई। इस का उद्घाटन वेदप्रधान मोदी ने किया। उन्हों ने उद्घाटन समारोह में प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया।

'भारत दृढ़ विश्वास से बदल रहा है, मजबूरी नहीं': इन्वेस्टर्स समिट में पीएम

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की शुरुआत हुई। इस का उद्घाटन वेदप्रधान मोदी ने किया। उन्हों ने उद्घाटन समारोह में प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। साथ ही उन्हों ने कहा, शिखर सम्मेलन के मुख्य अतिथि होने के बावजूद, स्वागत करना उनकी जिम्मेदारी थी क्योंकि वह राज्य से निर्वाचित प्रतिनिधि भी हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, "केवल कुछ साल पहले तक, उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। किसी को राज्य से कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश सुशासन और विकास के लिए खड़ा है।" पीएम मोदी ने कहा कि यूपी पांच हवाई अड्डों वाला राज्य होगा और इसे सीधे समुद्र से जोड़ा जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत दुनिया में उज्ज्वल स्थान है, तो यूपी देश के विकास का नेतृत्व कर रहा है, उन्हों ने आगे कहा की "भारत दृढ़ विश्वास से बदलाव कर रहा है, मजबूरी से नहीं।"

बजट 2023 में बुनियादी ढांचे में आवंटन में वृद्धि, व्यापार करने में आसानी की प्रशंसा करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि देश के रक्षा गलियारों में से एक उत्तर प्रदेश में बनने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का मेगा आयोजन 10 से 12 फरवरी तक हो रहा है। इस में कुल 34 सत्र होंगे।

यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए, कुमार मंगलम बिड़ला ने सीमेंट, धातु, रसायन, वित्तीय सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विभिन्न व्यवसायों में राज्य में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश किया।

रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने अगले चार वर्षों में राज्य में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की और दिसंबर 2023 तक उत्तर प्रदेश के हर गांव में 5जी सेवा शुरू करने का वादा किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow