स्वास्थ्य केन्द्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

वाराणसी, 21 जून 2024 – जनपद के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों समेत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर शुक्रवार को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर पर योगा की क्रियाएं की गईं।

स्वास्थ्य केन्द्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
स्वास्थ्य केन्द्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
“नियमित योग करने से शरीर और दिमाग दोनों रहता है स्वस्थ” 
वाराणसी, 21 जून 2024 – जनपद के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों समेत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर शुक्रवार को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर पर योगा की क्रियाएं की गईं। पीएचसी सेवापुरी पर महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ शालिनी ने 'महिला स

शक्तिकरण' को सुदृढ़ करने मे 'योग के महत्व' को बताते हुए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया। महिलाओं को योगाभ्यास नियमित करने से उनमें होने वाली आम बीमारियां जैसे सिरदर्द, कमर दर्द आदि कई प्रकार की बीमारियों से योगाभ्यास बचाता है। 

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर योगाभ्यास करते हुए सीएचओ के द्वारा लोगों को बताया गया कि नियमित योग से व्यक्ति का शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। योग एक दवा है, जो व्यक्ति के दिमाग और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है।
योग सदियों से हमारे देश में हमारी जिंदगी का हिस्सा रहा है तथा प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योग के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। जीवन को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अनुलोम-विलोम भी अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह क्रिया शरीर को स्वस्थ रखती है और कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow