झारखंड: लोन दिलाने के नाम पर महिला को होटल में ले गये, फिर तीन युवकों ने...

इस दौरान संचालक के इशारे पर तीन युवक वहां पहुंचे और पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगे।

झारखंड: लोन दिलाने के नाम पर महिला को होटल में ले गये, फिर तीन युवकों ने...

लोन दिलाने के नाम पर देवरी थाना क्षेत्र की एक महिला को होटल में बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में गांडेय थाना की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय पीड़िता के साथ तीन साल की एक बच्ची भी थी।

होटल संचालक के इशारे पर तीन युवक जबरदस्ती करने लगे

गांडेय थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि द्वारपहरी की एक महिला रिंकू देवी से उसकी पहचान हुई थी। रिंकू ने लोन दिलाने की बात कहकर महिला को बेंगाबाद ले जाने का हवाला दिया और गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग के गांडेय बाजार ले गई थी। वहां एक केबिन में बैठाकर वह महिला होटल संचालक शंकर रवानी से बात करने लगी। इस दौरान संचालक के इशारे पर तीन युवक वहां पहुंचे और पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगे। पीड़िता ने शोर मचाया तो कुछ लोग वहां आए। थोडी देर के बाद गांडेय थाना पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस को देखकर होटल संचालक शंकर रवानी और  महिला रिंकू देवी फरार हो गये।

पुलिस ने तीन आरोपितों युवक 19 वर्षीय मो. जियाउल अंसारी, 18 वर्षीय मो. इंजमामुल हक और 18 वर्षीय मो. इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपितों व पीड़िता को अपने साथ थाना ले गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। और फरार होटल संचालक व महिला को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow