केंद्रीय ब्राह्मण महासभा ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार पाने पर प्रोफेसर विश्वम्भरनाथ मिश्र का किया सम्मान :|

प्रेस_विज्ञप्तिकेंद्रीय ब्राह्मण महासभा ने संगीत नाटक अकादमी  पुरस्कार पाने पर प्रोफेसर विश्वम्भरनाथ मिश्र  का किया सम्मान :| 

आज दिनांक 18 जून 2023 को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा वाराणसी  के द्वारा संस्था के वरिष्ठ संरक्षक, संकट मोचन मंदिर के महंत एवं आई आई टी बी एच यू के प्रोफेसर डॉक्टर विश्वंभर नाथ मिश्र का अभिनंदन उनके निवास स्थान तुलसी घाट भदैनी पर किया गया।


             ज्ञातव्य हो कि महंत जी को उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा कला एवं संगीत के क्षेत्र में दिये जाने वाले सर्वोच्च सम्मान*संगीत नाटक अकादमी*सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महामहिम  राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन द्वारा प्रदान किया गया।
       सम्मान समारोह में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संथापक/संरक्षक सेवा निवृत कर्नल रंजीत उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित ओंकार नाथ उपाध्याय, संरक्षक पंडित दिनेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित विवेक शंकर तिवारी ,महंत बबलू भट्ट जी शीतला प्रसाद पांडे श्याम जी तिवारी राजेश त्रिपाठी अरुण त्रिवेदी शशिकांत दुबे उपाध्यक्ष पंडित अभिजीत त्रिपाठी कोषाध्यक्ष पंडित नील मणि पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow