हिमाचल में बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन से फिर यातायात में बढी मुश्केली

हिमाचल में भूस्खलन के कारण राज्य की कई प्रमुख सड़कें प्रभावित हो रही है। हिमाचल में चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन का असर देखने को मिला है। जिस की वजह से यातायात में परेशानी हुई है।

हिमाचल में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से लोगों का बुरा हाल है। यहां बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। जिससे राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग और पीडब्ल्यूडी की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

मौसम विभाग ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि राज्य में कल से भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य को पहले ही भारी नुकसान हो रहा है। इस बार मानसून में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में 60 फीसदी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने राज्य में जमकर कहर बरपाया है। यहां लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के कारण राज्य की कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं और मरम्मत पूरी होने के बाद सड़कों को फिर से खोल दिया गया।

वहीं आज एक बार फिर भूस्खलन की खबर सामने आई है। इस बार, सोलन जिले के परवाणु के पास चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर भूस्खलन से राजमार्ग का लगभग 40 मीटर हिस्सा बह गया। नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बह जाने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। साथ ही भूस्खलन के बाद सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow