लोकजन सोशलिस्ट पार्टी छोटे छोटे डालो मिलकर 2024 में मजबूती से लड़ेगी और बनेगी तीसरा मोर्चा

वाराणसी 14 जनवरी। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विरेंद्र विश्वकर्मा ने आज यहां स्थानीय पत्रकार भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय लोकतंत्र में भाजपा सरकार विपक्ष विहीन राजनीतिक तंत्र स्थापित करने का षड्यंत्र रच रही है।

लोकजन सोशलिस्ट पार्टी  छोटे छोटे   डालो  मिलकर 2024 में मजबूती से लड़ेगी और बनेगी तीसरा मोर्चा

वाराणसी 14 जनवरी। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विरेंद्र विश्वकर्मा ने आज यहां स्थानीय पत्रकार भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय लोकतंत्र में भाजपा सरकार विपक्ष विहीन राजनीतिक तंत्र स्थापित करने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा सरकार से असहमति जताने वालों को साजिश के तहत अर्बन नक्सली बता कर जेल में डाला जा रहा है।

सरकार ईडी और सीबीआई की शक्तियों का विपक्षी नेताओं के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है। सरकार का रवैया फासिस्टवाद का घातक तथा विपक्षी राजनीति को समाप्त करने वाला है। उन्होंने कहा पिछड़े, अति पिछड़े, शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग के लोगों के खिलाफ गंभीर साजिश के तहत नौकरी और रोजगार के अवसर समाप्त किये जा रहे हैं। सरकार संविधान की मूल भावना को ही समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा आरक्षण और भागीदारी संख्या के अनुपात के हिसाब से होना चाहिए जिसके लिए जातीय जनगणना वर्तमान समय की मांग है। इसके जरिए ही हासिये पर पहुंच चुके लोगों को उनका हक मिल सकेगा। उन्होंने कहा पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों का सभी दलों से मोह भंग हो रहा है। सभी दलो ने उन्हें ठगने और धोखा देने का काम किया है। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी सभी वर्गों के लिए एक बेहतर राजनीतिक विकल्प है। उन्होंने कहा लोकजन सोशलिस्ट पार्टी देश के समान विचारधारा वाले सभी छोटे दलों को जन अधिकार और विकास के मुद्दों पर गठबंधन तथा राष्ट्रीय विकास मोर्चा बनाकर एक मंच पर लाने का प्रयास करेगी। इसके लिए विभिन्न दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके नेताओं से वार्ता चल रही है। जिसमें लगभग दर्जन भर छोटे दल एक साथ काम करने के लिए अपनी सहमति जता चुके हैं। इन दलों के साथ चुनाव तथा जन संघर्ष में संयुक्त एवं समान रूप से सहभागिता होगी। उन्होंने कहा इससे उपेक्षित शोषित बंचित और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वतंत्र नेतृत्व और भागीदारी का मजबूत राजनीतिक विकल्प प्राप्त होगा। उन्होंने कहा पार्टी उपेक्षित वर्ग के लोगों को संगठित कर आगामी लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। प्रेस वार्ता में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विरेंद्र विश्वकर्मा के साथ समता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद गांधी एवं ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से विचार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow