वाराणसी में आज पूजे गए भगवान चित्रगुप्त, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भव्य शोभायात्राबजड़े पर निकली शोभायात्रा

वाराणसी में कलम के देवता चित्रगुप्त के पूजनोत्सव पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और अन्य चित्रगुप्तभक्तो ने विभिन्न जगहों पर भगव चित्रगुप्त की पूजा की है जिसमे ाखि भारतीय कायस्थ प्रमुख आयोजक रहा है महासभा ने भव्य शोभायात्रा निकाली। गंगा की लहरों पर 60 बजड़ों पर देवी- देवताओं की मनमोहक छवि वाले कटआउट्स ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के कलाकारों ने चित्रगुप्त महाराज के प्राकट्य का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों की जमकर सराहना बटोरी।

वाराणसी में आज पूजे गए भगवान चित्रगुप्त,  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भव्य शोभायात्राबजड़े पर निकली शोभायात्रा वाराणसी में कलम के देवता चित्रगुप्त के पूजनोत्सव पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भव्य शोभायात्रा निकाली। गंगा की लहरों पर 60 बजड़ों पर देवी- देवताओं की मनमोहक छवि वाले कटआउट्स ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के कलाकारों ने चित्रगुप्त महाराज के प्राकट्य का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों की जमकर सराहना बटोरी।


चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले कायस्थ समाज के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मानिंद लोग अस्सी घाट पर जुटे कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी महराज की 21 फीट की ऊंचे भव्य कटआउट का विधि विधान से पूजन किया। फिर डमरू दल के गगनभेदी डमरू नाद और शंखनाद के बीच भगवान चित्रगुप्त की आरती उतारी गयी।

इसके बाद अस्सी घाट से 60 बजड़ों पर भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई जो राजेन्द्र प्रसाद घाट तक गई। वहां से अस्सी घाट लौटकर भगवान चित्रगुप्त के उद्भव एवं महात्म्य पर नाट्य का मंचन किया गया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के मजे हुए कलाकारों ने नाट्य मंचन के जरिए भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। 
इस दौरान कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, निंदिया श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, काजल मौजूद रहीं।वाराणसी में आज अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक करीब 70 मोटर बोट्स पर भगवान चित्रगुप्त की भव्य नयनाभिराम शोभायात्रा निकला गया। 

इस शोभायात्रा में सबसे आगे 10 बोट्स पर 9 ईष्ट देवों समेत भगवान चित्रगुप्त की 21 फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान हुए। 

70 बोट्स भगवान चित्रगुप्त के साथ होंगी। जिनकी सजावट की गई।

 सबसे पहले भगवान चित्रगुप्त की आरती उतारी गई। उसके बाद 7 अर्चकों द्वारा भव्य गंगा आरती की गई। नाव से यह यात्रा राजेन्द्र प्रसाद घाट तक जायेगा। और पुनः वापस अस्सी घाट आयेगा।जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

तो वही दूसरी तरफ  प्राचीन राम जानकी मन्दिर में स्थापित भगवान चित्रगुप्त जी की जयंती मनाई गई।
**********
वाराणसी 15 नवम्बर 2023। रघुनाथ नगर महमूरगंज में स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मन्दिर में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयन्ती बड़े धूम-धाम से मनाई गई। काशी के केदारखण्ड  में यह मन्दिर लगभग 200 वर्ष से अधिक पुराना है जहां भगवान लक्ष्मी नारायण, गणेश जी,श्री राम दरबार, माता दुर्गा, माता गौरा, श्री राधा कृष्ण, रुक्मिणी जी, सतभामा जी, कार्तिकेय जी, गरुण जी, संकटमोचन हनुमान जी , शनिदेव महाराज के अलावा नर्मदेश्वर महादेव जी की मूर्ति स्थापित है सभी विग्रहों को सुगन्धित फूल मालाओं से श्रृंगार किया गया था और मन्दिर को अनोखे रंग बिरंगी लाईटो से सजाया गया था भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती पर सभी भक्तों ने  श्रद्धा पूर्वक कलम दवात की पूजा करते हुए सभी विग्रहों के दर्शन कर पूर्ण्य के भागीदार बनें।

आचार्य पवन शास्त्री व आचार्य प्रवीण तिवारी द्वारा कथा, पूजन-अर्चन,हवन जन कल्याण हेतु किया सभी भक्तों का घर धन-धान्य,सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहे कामना के साथ धान का लावा, माता लक्ष्मी का खजाना व लेखनी प्रसाद स्वरुप पंडित बलराम तिवारी ने वितरित किया। पूजन अर्चन यजमान ग्लोबल कायस्थ कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव सपत्निक डा कामिनी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, कौशलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक तन्नु, नीतू, समृद्धि श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, मनीष वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में भक्त जनों ने भागीदारी किया। तत्पश्चात् संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या अमित कुमार जय मां दुर्गे जागरण पार्टी द्वारा किया गया

और भब्य आरती के साथ समापन के पश्चात हजारों लोगों ने भण्डारा 'महाप्रसाद ग्रहण कर पूर्ण्य के भागीदार बनें इस अवसर पर सर्व श्री अनिल श्रीवास्तव (वरिष्ठ इंका नेता) माननीय सौरभ श्रीवास्तव (माननीय विधायक कैंट वाराणसी) माननीय आशुतोष सिन्हा (सदस्य विधान परिषद वाराणसी स्नातक क्षेत्र) श्रीमती रीबू श्रीवास्तव (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी) श्रीमती ऐश्वर्या श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी) श्री बृजेश श्रीवास्तव (पार्षद हुकूलगंज) श्री मनोज श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू  महासंघ) को सम्मानित किया गया।

जयंती अवसर कार्यक्रम को सर्वश्री दीपेन्द्र श्रीवास्तव, डा मनोज श्रीवास्तव उमेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव,केशव प्रसाद ,के के श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, डा आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, विंध्याचल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अक्षत वर्मा, कृपा शंकर श्रीवास्तव, शिव प्रकाश सिन्हा, डा एस पी श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद गुप्ता, दुर्गा देवी आदि ने सम्पादित कराया।     

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow