देव दीपावली  पर भी छाये रहेंगे  भगवान राम , गंगा सेवनिधि के भव्य आरती में उकेरी जायेगी राम मंदिर की  छाया चित्र 

वाराणसी,;- दिनांक 25 नवम्बर,2023 (शुक्रवार) को दोपहर 02ः00 बजे दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा सेवा निधि कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री सुशान्त मिश्र ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अनवरत तीन दशक से भी ज्यादा समय से आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को संकल्पित व समर्पित विश्व प्रसिद्ध भव्य देव-दीपावली महोत्सव इस वर्ष रामलला को समर्पित होगी। अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले भगवान शिव के आराध्य राममय होगी काशी।

देव दीपावली  पर भी छाये रहेंगे  भगवान राम , गंगा सेवनिधि के भव्य आरती में उकेरी जायेगी राम मंदिर की  छाया चित्र 
   वाराणसी,;- दिनांक 25 नवम्बर,2023 (शुक्रवार) को दोपहर 02ः00 बजे दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा सेवा निधि कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री सुशान्त मिश्र ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अनवरत तीन दशक से भी ज्यादा समय से आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को संकल्पित व समर्पित विश्व प्रसिद्ध भव्य देव-दीपावली महोत्सव इस वर्ष रामलला को समर्पित होगी। अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले भगवान शिव के आराध्य राममय होगी काशी।

साथ ही साथ वर्षों से चली आ रही ‘एक संकल्प गंगा किनारे’ के माध्यम से माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने, पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए गंगा सेवा निधि द्वारा देव दीपावली महोत्सव में देश-विदेश से आये हुए लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों से माँ गंगा के तट पर संकल्प दिलाकर संस्था द्वारा यह आवाहन किया जायेगा कि माँ गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने में आप सभी अपना योगदान दें, गंगा सेवा निधि परिवार का माँ गंगा को निर्मल रखने में सहयोग करें।

1999 कारगिल युद्ध विजय के उपलक्ष्य में हमनें अमर शहीदों के पुण्य स्मृति में आकाशदीप संकल्प का विस्तारीकरण एवं राष्ट्रीय रूप दिया था। संस्था द्वारा भारत के अमर वीर योद्धाओं की स्मृति में सम्पूर्ण कार्तिक मास आकाश दीप जलाया जाता है, गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को समर्पित भव्य देव-दीपावली महोत्सव के साथ ही आकाशदीप का समापन किया जाता है तथा भारत के अमर वीर योद्धाओं को ‘‘भगीरथ शौर्य सम्मान‘‘ से सम्मानित भी किया जाता है। देव दीपावली महोत्सव दिनांक 27 नवम्बर, 2023, सोमवार, सायंकाल 5ः15 बजे वृहद रूप में दशाश्वमेध घाट पर आयोजित किया जायेगा।


माँ गंगा की महाआरती में दिखेगी नारी शक्ति की झलक मुख्यमंत्री के सपनो को भगी पूरा करने की होगी इसके माध्यम से अपील, 
देव दीपावली पर माँ गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की एक अद्भुत तस्वीर भी देखने को मिलेगी इस वर्ष भव्य रामलला के विराजने से पहले 51 देव कन्याओं द्वारा आरती उतार कर काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली महोत्सव के अयोजन का प्रारम्भ करेगें। रामलला के नाम पर दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली महोत्सव मे होने वाली महाआरती में 21 हजार दीपों से रौशन होगी।

अतिथि वृन्द द्वारा गंगा सेवा निधि के संस्थापक स्मृतिशेष पं. सत्येन्द्र मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित करके होगा। तत्पश्चात प्रो0 गणपति वंदना व देश-भक्ति गीतों की प्रस्तुति की जायेगी। गंगा सेवा निधि द्वारा बनाये गए अमर जवान ज्योति जिसकी अनुकृति भव्य रूप से (8/12) पर संस्था के कोषाध्यक्ष श्री आशीष तिवारी द्वारा संस्था की तरफ से रिथ लेईंग की जायगी। तत्पश्चात 39 जी.टी.सी., वाराणसी, एयर ऑफिसर कमांडिंग,4 वायु सेना प्रवरण बोर्ड,, वाराणसी, 95 बटालियन, सी.आर.पी.एफ., वाराणसी, 11वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ., वाराणसी एवं वाराणसी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा रिथ लेइंग किया जायेगा एवं 39 जी टी सी के जवानों द्वारा लास्ट पोस्ट व गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जायेगा। 
सम्पूर्ण कार्तिक मास संस्था द्वारा आज देश के अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में शहीदों को संस्था द्वारा देश के अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में 186 BN CRPF शहीद सुनिल कुमार पाण्डेय (075020815 CT/GD) उग्रवादी ड्रग्स का लेन-देन कर रहे है जिसे रोकने के प्रयास में शहीद हुए 01 BN CRPF शहीद हृदय नरायण सिंह (095021175 CT/GD) डियुटी के दौरान हाथी के अटैक  में शहीद हुए, उत्तर प्रेदश पुलिस फार्स के शहीद संदीप निषाद (आ0 182030316) व शहीद राघवेन्द्र सिंह (आ0 162730630) दिनांक 24 फरवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के दौरान शहीद हए, 08 BN NDRF शहीद संजीव कुमार, उत्तराखण्ड में वर्ष 2013 में बाढ़ और लैण्डलाईड के दौरान रेसक्यू करते समय शहीद हुये, रेलवे सुरक्षा बल मे शहीद सुधीर कुमार सिंह, तेल टैंकर की चोरी को रोकने के प्रयास मे शहीद हुए व शहीद रविन्द्र प्रताप सिंह, डियूटी के दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हुए एवं संस्था के संस्थापक स्मृतिशेश पं. सत्येन्द्र मिश्र के लिए भी आकाशदीप प्रज्ज्वलित किया गया। जिनको देव-दीपावली महोत्सव (27 नवम्बर, 2023) को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही शहीद परिवार जनों को सहायतार्थ धनराशि 1 लाख भी निधि परिवार की ओर से दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अगले चरण में प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, पं. श्रीधर पाण्डेय व गंगा सेवा निधि के प्रमुख अर्चक आचार्य रणधीर के नेतृत्व में 21 ब्राह्मणों द्वारा भगवती मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया जायेगा। श्री राम जन्म योगी द्वारा शंखनाद से निधि के 21 ब्राह्मणों, दुर्गा चरण इंटर कॉलेज की 42 कन्याओं जो रिद्धि-सिद्धि के रूप में ब्राह्मणों के साथ होंगी तथा श्री काशी विश्वनाथ डमरू दल के 10 स्वयंसेवकों द्वारा मां भगवती की भव्य महाआरती आरम्भ होगी एवं एक लाख दीपों से घाट व घाटों के जवानों का कोना-कोना जगमग हो उठेगा।


भगवती मां गंगा की आरती के दौरान देश-विदेश आये लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से संस्था द्वारा 24 सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाये गये है। सहयोग की दृष्टि से भारत सेवाश्रम संघ के 100 स्वयं सेवक व गंगा सेवा निधि के 100 वालेन्टियर्स उपस्थित रहेंगे तथा साथ ही राजकीय चिकित्सालय द्वारा चिकित्सकों की टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी हैं। 11वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. की तरफ से वाटर एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था की गयी है।

यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष श्री सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष श्री आशीष तिवारी, संरक्षक श्री इन्दू शेखर शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल जी के द्वारा दी गयी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow