महाराष्ट्र: दादा-दादी ने नई चप्पल के लिए किया इंकार तो 10 साल के लड़के ने कर ली खुदकुशी

उसके माता-पिता खेतिहर मजदूर थे और एक पड़ोसी गांव के निवासी हैं।

महाराष्ट्र: दादा-दादी ने नई चप्पल के लिए किया इंकार तो 10 साल के लड़के ने कर ली खुदकुशी

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई है। जिले में मात्र 10 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण भी चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि लड़के के दादा-दादी ने नई चप्पल खरीदने से मना कर दिया था। इस कारण 10 साल के लड़के ने एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के बीड जिले में 10 साल का लड़का अपने दादा-दादी के साथ रहेता था। उसके माता-पिता खेतिहर मजदूर थे और एक पड़ोसी गांव के निवासी हैं। सोमवार को करीब 12.30 बजे की घटना है जब लड़के ने नई चप्पल मांगी। परंतु दादा-दादी उसकी मांग पर सहमत नहीं हुए और नई चप्पल के लिए मना कर दिया। लड़का अपने घर जा रहा था। 

एक पेड़ से साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी की

बताया जा रहा है कि इसके बाद अपने माता-पिता के गांव जाने के रास्ते में, लड़के ने एक पेड़ से साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। वहीं 10 साल के लड़के कि मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक नाबालिग के आत्महत्या की खबर सामने आई थी। एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा ने शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow