मन की बात सकारात्मकता का पर्व बन गया है: पीएम मोदी

वाराणसी 30 अप्रैल:- हर माह के अंतिम रविवार को रेडियो एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात के सौवें संस्करण को देशभर के लाखों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों ने सुना।       इसी क्रम में  भाजपा काशी क्षेत्र के सभी सोलह संगठनात्मक जिलों में 337 मंडलों के 30286 बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी गयी।      वाराणसी महानगर में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश, क्षेत्र, जिला,महानगर, मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने निवास करने वाले अपने अपने बूथों पर बड़े एलइडी स्क्रीन के माध्यम से पीएम मोदी के मन की बात सुनी। बूथों पर उत्सव का माहौल था। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का पटका एवं टोपी पहनकर आधी घंटा पूर्व बूथों पर एकत्रित हुए एवं चर्चा की।

मन की बात सकारात्मकता का पर्व बन गया है: पीएम मोदी
*****
मन की बात मेरे लिए आस्था,पूजा एवं व्रत है: पीएम मोदी
*****
मन की बात मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गयी है : पीएम मोदी
*****
मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा के प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों ने सुना पीएम मोदी के मन की बात का सौवा संस्करण 
*****
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री ने भी काशी में बूथों पर सुनी मन की बात
**********
वाराणसी जिला एवं महानगर सहित भाजपा काशी क्षेत्र के सोलह संगठनात्मक जिलों में 337 मंडलों के 30286 बूथों पर सुनी गई मन की बात
******
बूथों पर रहा उत्सव का माहौल, बड़ी एलइडी स्क्रीन पर पार्टी का पटका एवं टोपी पहनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात


******
           वाराणसी 30 अप्रैल:- हर माह के अंतिम रविवार को रेडियो एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात के सौवें संस्करण को देशभर के लाखों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों ने सुना।
      इसी क्रम में  भाजपा काशी क्षेत्र के सभी सोलह संगठनात्मक जिलों में 337 मंडलों के 30286 बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी गयी।


     वाराणसी महानगर में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश, क्षेत्र, जिला,महानगर, मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने निवास करने वाले अपने अपने बूथों पर बड़े एलइडी स्क्रीन के माध्यम से पीएम मोदी के मन की बात सुनी। बूथों पर उत्सव का माहौल था। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का पटका एवं टोपी पहनकर आधी घंटा पूर्व बूथों पर एकत्रित हुए एवं चर्चा की।


      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने "मन की बात के सौवें संस्करण की शुरुआत करतें हुए कहा कि बधाई का पात्र मैं नहीं, बधाई के पात्र मन की बात के श्रोता एवं देशवासी है। कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को विजया दशमी के दिन मन की बात यात्रा की की शुरुआत हुई। कहा कि आपके भेजे हुएं पत्र पढ़कर मैं कई बार भावुक हुआ। कहा कि मन की बात सकारात्मक्ता का पर्व बन गया है। कहा कि मन की बात जिस विषय से जुड़ा वो जन आंदोलन बन गया। कहा कि मन की बात दूसरों के गुणों से सीखने का माध्यम बन गया है।पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए मन की बात आस्था, पुजा एवं व्रत है। ये जनता के प्रसाद की तरह हैं कहा कि मन की बात मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गयी है। 


    पीएम मोदी ने मन की बात में पूर्व एपिसोड में जिनसे बात की थी उनमें से  सेल्फी विद डाॅटर के हरियाणा के सुनील जंगलान, पेंसिल स्लेट के लिए जम्मू कश्मीर के मंजूर अहमद, कमल के रेशों से कपड़े बनाने वाली मणिपुर की विजया शांति, पहाड़ों की स्वच्छता हिलिंग हिमालय से जुड़े प्रदीप सांगवान एवं शिक्षा एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए यूनेस्को की डीजी से फोन पर बात की एवं उनके अभियानों को सराहा। 
     कैबिनेट मंत्री एवं वाराणसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह एवं कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने  वैली आफ फ्लावर मैरिज लान, ज्ञानप्रवाह के बगल में सामने घाट पर  पीएम मोदी के मन की बात सुनी।
     मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि  सामाजिक दृष्टि से, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की दृष्टि से, लोगों को जीवन में सफलता के नये आयाम छूने की दृष्टि से‌ प्रेरणादायक प्रसंग पीएम मोदी हर बार मन की बात के माध्यम से देशवासियों को देने का कार्य करते हैं। कहा कि पीएम मोदी की मन की बात से पुरा देश प्रेरणा लेता है और अगले संस्करण का बेताबी से इंतजार करता है कि जब अगले बार पीएम मोदी मन की बात में आएंगे तो किस नये विषय पर चर्चा करेंगे।


   इसी क्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने दासनगर कालोनी स्थित पार्क में पीएम मोदी के मन की बात सुनी।
     इसी क्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु ने बूथ संख्या 128 मध्यमेश्वर वार्ड में मन की बात सुनी।इस दौरान मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी संतोष सैनी,अरुण पांडेय,कौशल मिश्रा, लखन शर्मा,आकाश सेठ,दिलीप यादव,जय विश्वकर्मा एवं कर्ण सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
     इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने नई बस्ती में पार्षद प्रत्याशी के आवास पर मन की बात सुनी।
      इसी क्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने बूथ संख्या 365 पर पीएम मोदी की मन की बात सुनी।
      इसी क्रम में एमएलसी अशोक धवन ने बूथ संख्या 102 पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी।
      इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने गुलाब बाग कार्यालय पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी इस दौरान नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, साधना वेदांति, रचना अग्रवाल, नीरज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
     इसी क्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने बूथ संख्या 46, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बूथ संख्या 78, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बूथ संख्या 89, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बूथ संख्या 188 पर सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बूथ संख्या 268 पर,अनूप जायसवाल ने सुशील सिनेमा हॉल के पीछे कार्यकर्ताओ संग सुनी पीएम मोदी की मन की बात,100 वें एपिसोड की खुशी में उत्साही कार्यकर्ताओ ने यहां आतिशबाजी की और दीपावली की तर्ज पर पटाखे छोड़े पीएम मोदी के मन की बात सुनी
 

भाजपा पिछड़ा वर्ग ने भी भव्य ढंग से किया  बात का  आयोजन 


आज दिनांक 30 अप्रैल दिन रविवार राधा 10:30 बजे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा आकाशवाणी से  प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम आज 100 वां संस्करण गणेश महाल सुशील सिनेमा के पीछे पप्पू सिंह केबल ऑपरेटर के आवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम में 100 वां संस्करण पर (रेडियो स्वरूप 5 किलो का केक) काटकर कार्यकर्ताओं में वितरण किया गया 
कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय,विशिष्ट अतिथि अरविंद मिश्रा  थे 
पी एम मोदी जी ने आज 100 वां संस्करण पर सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने जो सहयोग अपनापन मुझे दिया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं उन्होंने कहा कि कई बार वह खुद लोगों के पत्र पढ़कर भावुक हो जाते थे उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे लोगों की बात की जो कि जो समाज में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं पीएम मोदी ने आधे घंटे के संबोधन में शिक्षा, संस्कृति, स्वच्छ भारत अभियान, नारी शक्ति,खेल,रोजगार की बातें की

 पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 100 वां एपिसोड पर ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी

कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ,कार्यक्रम का संचालन विजय द्विवेदी, मनीष चौरसिया, व आभार व्यक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, धीरेंद्र शर्मा ने किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय कृष्ण गुप्ता,दिलीप तुलस्यानी,ओम प्रकाश यादव,अनूप गुप्ता,आदित्य गोयनका,जय किशन गुप्ता,सिद्धनाथ गौड़ आलगू,कन्हैया सेठ,प्रदीप जायसवाल,बृजमोहन विश्वकर्मा,आलोक श्रीवास्तव, संजय खन्ना,कमल शर्मा, हनुमानजी,प्रदीप जायसवाल,डा0बिहारी लाल शर्मा,सुनील गुप्ता,राजेश दूबे,राजा दादा,गोपाल डे आदि उपस्थित थे।वन्देमातरम् आपका अनुप जायसवाल 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow