दुनिया के टॉप 10 अमीरों में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय, जानिए गौतम अडानी कितने पीछे...

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में तेजी से गिरावट मुकेश अंबानी फिर बने भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी 23वें नंबर पर पहुंच गए

दुनिया के टॉप 10 अमीरों में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय, जानिए गौतम अडानी कितने पीछे...

पिछले कुछ महीनों में गौतम अडानी की नेटवर्थ में भारी गिरावट का फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को भी हुआ है। इस वजह से मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब वे अकेले भारतीय हैं जो दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 की ताजा सूची में यह जानकारी सामने आई है।

एशिया के सबसे अमीर
अमीरों की सूची जारी करने के लिए रिसर्च प्लेटफॉर्म हुरुन ने रियल एस्टेट कंपनी एम3एम के साथ हाथ मिलाया है। 2023 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी न केवल भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, बल्कि दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में एकमात्र भारतीय भी हैं।

गौतम अडानी 23वें नंबर पर पहुंच गए
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी दूसरे स्थान से 23वें नंबर पर आ गए हैं। बुधवार को जारी एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 में यह जानकारी सामने आई है। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी की संपत्ति 150 अरब डॉलर से गिरकर 53 अरब डॉलर हो गई है।

अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई
लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 82 अरब डॉलर है। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी पिछले साल हुरुन की सूची में शीर्ष भारतीय अरबपति थे, उसके बाद मुकेश अंबानी का नाम आता था। पिछले साल की लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 130 अरब डॉलर के करीब थी। हालांकि, अब उनकी नेटवर्थ घटकर 53 अरब डॉलर रह गई है। नेट वर्थ आधे से ज्यादा घटने के बाद भी गौतम अडानी अभी भी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow