डबल इंजन सरकार की नई पहल   खेलोगे  कूदोगे  तो बनोगे नबाव 

वाराणसी, 11 अक्टूबरः मोदी-योगी सरकार ने आमजन की धारणा बदल दी। अब खेलने-कूदने वाले भी नवाब हो गए, क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने खेल में करियर बनाने वालों को मौका दिया है। खिलाड़ियों के आगे बढ़ने के लिए सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया। अब सांसद खेल प्रतियोगिता काशी-2023 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें गांव से लेकर शहर तक के हर आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए 23 अगस्त से पंजीकरण शुरू हुआ, जो 10 अक्टूबर तक चला। प्रतियोगिता में 27 खेलों के लिए 2,60,234 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। 16 अक्टूबर से शुरू होकर ये प्रतियोगिता 5 नवंबर तक चलेगी। इसमें दिव्यांगजन व ट्रांसजेंडर भी प्रतिभाग करेंगे।

डबल इंजन सरकार की नई पहल   खेलोगे  कूदोगे  तो बनोगे नबाव 

डबल इंजन सरकार की नई पहल   खेलोगे  कूदोगे  तो बनोगे नबाव आमजन की धारणा बदल रही सरकार, अब खेलकूद कर भी बनोगे नवाब

खेल में भी करियर बनाने का मौका दे रही डबल इंजन सरकार 

वाराणसी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2023 का आयोजन 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 

27 खेलों के लिए 2.60 लाख से अधिक खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे 

दिव्यांगजन व ट्रांसजेंडर भी प्रतियोगिता में कर रहे प्रतिभाग

वाराणसी, 11 अक्टूबरः मोदी-योगी सरकार ने आमजन की धारणा बदल दी। अब खेलने-कूदने वाले भी नवाब हो गए, क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने खेल में करियर बनाने वालों को मौका दिया है। खिलाड़ियों के आगे बढ़ने के लिए सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया। अब सांसद खेल प्रतियोगिता काशी-2023 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें गांव से लेकर शहर तक के हर आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए 23 अगस्त से पंजीकरण शुरू हुआ, जो 10 अक्टूबर तक चला। प्रतियोगिता में 27 खेलों के लिए 2,60,234 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। 16 अक्टूबर से शुरू होकर ये प्रतियोगिता 5 नवंबर तक चलेगी। इसमें दिव्यांगजन व ट्रांसजेंडर भी प्रतिभाग करेंगे। 

आज भी कई खेलों में होगा पंजीकरण 
खेल प्रतिभा को तलाशने और तराशने के लिए गांव से शहर तक खिलाड़ियों को मैदान दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 के लिए वाराणसी लोकसभा के ग्रामीण क्षेत्र के तीन विकासखंड काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन, सेवापुरी तथा नगर निगम क्षेत्र के 5 जोन वरुणापार, कोतवाली, भेलूपुर, दशाश्वमेध और आदमपुर/रामनगर में होने वाली प्रतियोगिता में कुल2,60 ,234 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। विभिन्न खेलों के तहत कुल 11673 टीमों ने पंजीकरण कराया है। इसमें प्रतिभागियों की संख्या 1,33,734 है। एकल खेलो में 1,26,500 खिलाड़ियो ने पंजीकरण कराया है। 146 ट्रांसजेंडर भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। सीडीओ ने बताया कि क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन को छोड़कर अन्य खेलों के लिए 12अक्टूबर तक पंजीकरण किया जा सकता है। 

न उम्र की सीमा है, न खेलो पर है बंधन
प्रतियोगिता 5 आयु वर्ग (पुरुष एवं महिला) में होगी। इसमें 11 वर्ष से कम, 11 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष,18 वर्ष से अधिक कॉलेज-यूनिवर्सिटी स्तर व सीनियर सिटीजन 40+ आयु वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकेंगे। 

कब-कहां होगी प्रतियोगिता
-ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 16 ,17 एवं 18 अक्टूबर 
-न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 20 एवं 21 अक्टूबर 
-जोन स्तर पर दिनांक 18, 19, 20 व 21 अक्टूबर 
-विश्वविद्यालय व स्कूल/ कॉलेज के खेल 16 ,17, 18 अक्टूबर 
-विकास खंड एवं जोनल स्तर पर 27 से 30 अक्टूबर
-जनपद स्तर पर 2 से 5 नवंबर 2023 तक प्रतियोगिता होगी 

वर्जन 
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांगजनों के लिए ख़ास प्रबंध किये गए हैं। उनकी प्रतियोगिताएं अलग से आयोजित की जाएगी। इस आयोजन से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बनकर देश का नाम रोशन करेंगे। 
हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow