'हंसी तो फंसी'- राघव से शादी के सवाल पर शर्माते हुए कुछ इस अंदाज में आगे निकल गईं परिणीति

चर्चा में परिणीति और राघव का रिश्ता अब परिणीति को एयरपोर्ट पर देखा गया रिलेशनशिप के बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस शर्मा गईं

'हंसी तो फंसी'- राघव से शादी के सवाल पर शर्माते हुए कुछ इस अंदाज में आगे निकल गईं परिणीति

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को साथ में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। तभी से इन दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे। अब राघव चड्ढा की खबर को लेकर पूछे गए एक सवाल पर परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन वायरल हो गया है।

बीती रात जब परिणीति चोपड़ा मुंबई में पैपराजी के सामने आईं तो हर कोई उनसे राघव चड्ढा को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर सवाल करने लगा। किसी ने परिणीति से पूछा, "मैम सुनो ना वो खबर आ रही है वो कन्फर्म है क्या?" इस सवाल को सुनकर परिणीति चोपड़ा का चेहरा खिल उठा और एक अलग ही मुस्कान नजर आई। जिसे देखकर लगता है परिणीति चोपड़ा ने बिना कुछ कहे सब कुछ कह दिया है। परिणीति मुस्कुराते हुए आगे बढ़ीं और फिर सभी का शुक्रिया अदा कर कार में बैठ गईं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

लोग क्या कहते हैं?
वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन देखकर एक यूजर ने कहा, "शर्माई गई" हंसी तो फंसी परिणीति चोपड़ा की फिल्म है जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ नजर आई थीं। उसी नाम का इस्तेमाल करते हुए एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, "हंसी तो फंसी।" एक यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी इंसान की खामोशी ही जवाब होती है।' कुछ दिनों पहले दोनों को साथ में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था तभी से लोग उनके बीच पक रही खिचड़ी के बारे में जानना चाहते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow