क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं अर्पित करने तथा कार्यकम का  आयोजन

वाराणसी कैथोलिक धर्म प्रांत आप सभी को खीस्त जयंती के अवसर पर ईश्वरीय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं अर्पित करता है। प्रभु यीशु का जन्म सारी सृष्टि के लिए खुशी एवं शांति का शुभ संदेश लाता है तथा हर एक को शांति, प्रेम और एकता की कृपा से भरता है।

क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं अर्पित करने तथा कार्यकम का  आयोजन

क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं अर्पित करने तथा कार्यकम का  आयोजन 

रोहित सेठ 

वाराणसी कैथोलिक धर्म प्रांत आप सभी को खीस्त जयंती के अवसर पर ईश्वरीय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं अर्पित करता है। प्रभु यीशु का जन्म सारी सृष्टि के लिए खुशी एवं शांति का शुभ संदेश लाता है तथा हर एक को शांति, प्रेम और एकता की कृपा से भरता है।

क्रिसमस का त्योहार हमें यह बताता है कि प्रभु येसु स्वयं ईश्वर होते हुए भी मानव रूप धारण कर चरनी में जन्मे ताकि ईश्वर हमारे जीवन यात्रा में हमारे साथ चले तो हमारे सुख-दुःख के साथी बनें। 
हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे देश के राजनेताओं तथा अधिकारियों को ईश्वर की आशिष एवं कृपा प्रचुर मात्रा में प्राप्त हो जिससे वे देश का संचालन विवेक पूर्वक कर सकें। हर भारतीय को मर्यादा, सच्ची स्वतंत्रता, शांति, प्रेम, खुशी तथा भाई-चारे से जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो। यदि हम और हमारा समाज इन गणों और मुल्यों को अमल हरते हुए अपना जीवन जीता है तो निःसंदेह परमेश्वर का राज्य हमारे बीच में होगा।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow