राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी पूर्वांचल राज्य बनने तक संघर्ष करेगी ;- पीके तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष
आज दिनांक 17-01-2025 को राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० पी० के० तिवारी ने पृथक पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पूर्वांचल श्रम क्षेत्र में लेबर जोन बनकर रह गया है। पिछली बसपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास हेतु छोटे राज्य के संदर्भ में विधानसभा में प्रस्ताव पास करके केन्द्र सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया गया। लेकिन पूर्वांचल के विरोधी भाजपा सरकार ने इसे ठण्डे बस्ते में डाल दिया है। जो कटु निंदनीय है। डॉ० तिवारी ने कहा जब तक पृथक पूर्वांचल राज्य का गठन नहीं हो जाता है। तब राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी आन्दोलन करती रहेगी।
उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा मंडल प्रभारी आशा सिंह ने बताया कि यहाँ का मुख्य व्यवसाय खेती है इसके अलावा न तो यहाँ काई कारखाना है न कोई रोजगार। यहाँ के नौजवान रोजी-रोटी की तलाश में कलकत्ता, मुम्बई, दिल्ली जैसे महानगरों में रोजी-रोटी की तलाश में जाता है। परन्तु लॉकडाउन में जो पूर्वांचल के नौजवानों के साथ इन महानगरों में हुआ है। वह किसी छिपी हुई नहीं है। अगर यहाँ रोजगार होता तो हमारे नौजवान भाइयों को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता ।
प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र गिरि ने बताया कि छोटे-छोटे आबादी वाले राज्य हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखण्ड आदि राज्य विकास की ओर अग्रसर है। वहीं 28 सांसद व 147 विधायक होने के बावजूद पृथक पूर्वांचल राज्य न बनाये जाना पश्चिमी उ0प्र0 के नेताओं के साजिश का द्योतक है।
प्रेसवार्ता मे ये पदाधिकारी उपस्थित थे-राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इन्दु पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री काशी नाथ यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणीय सदस्य सन्तोष, राष्ट्रीय कारकारिणीय सदस्य कुँवर सिंह, राष्ट्रीय कारकारिणीय सदस्य सुनीता देवी, प्रदेश सचिव धनन्जय कुमार पटेल, जिला सचिव मनोज कुमार जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वाराणसी सोनी सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी अर्चना श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा पाण्डेय युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, बिहार प्रभारी बलदाऊ तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?