रामनवमी पर देश के एमपी, गुजरात, झारखंड सहित कई प्रदेशोमें बवाल, खरगोन में कर्फ्यू भी

लाइव यूपी। देश मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड व बोकारो सहित कई अन्य प्रदेशो में रविवार दस अप्रैल को रामनवमी जुलूस के दौरान जगह-जगह बवाल, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव से अफरातफरी मची रही।

रामनवमी पर देश के  एमपी, गुजरात, झारखंड  सहित  कई प्रदेशोमें बवाल, खरगोन में कर्फ्यू भी

लाइव यूपी। देश  मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड व बोकारो सहित कई अन्य प्रदेशो में  रविवार दस अप्रैल को रामनवमी जुलूस के दौरान जगह-जगह बवाल, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव से अफरातफरी मची रही। इन घटनाओं में पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल हुए। घटना के बाद सभी क्षेत्रों में पर्याप्त फोर्स लगा दी गई है। मध्यप्रदेश में खरगोन में आंसू गैस के गोले दागने पड़े और कर्फ्यू लगा दिया गया है। 
गुजरात में रामनवमी के अवसर पर बड़ा बवाल हो गया। हिम्मतनगर और खंभात शहरों में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव से अफरातफरी मच गई। इसके बाद बेकाबू भीड़ आसपास के दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

इस बवाल में कई लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर के छपरिया में दोपहर बाद रामनवमी का जुलूस निकला। इस दौरान दो समुदायों के लोगों किसी बात को लेकर झड़प हुई और पथराव होने लगा। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। इसके अलावा आणंद जिले के खंभात में रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प के बाद पथराव किया गया। दोनों समूहों के लोगों ने दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

उधर, झारखंड के लोहरदगा और बोकारो जिले में रविवार को रामनवमी जुलूस के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी जुलूस पर पथराव किया गया। वहीं, बोकारो के बेरमो क्षेत्र में रामनवमी जुलूस पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंके गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। हिरही गांव में जुलूस पर पथराव की सूचना के बाद हिरही समेत उसके आसपास के गांवों में बवाल हो गया।

इस दौरान उपद्रवियों ने दस वाहनों को फूंक दिया। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में कुछ उपद्रवियों ने पथराव की घटना के बाद आग लगा दी। मेला स्थल में दस मोटरसाइकिल, तीन ठेला, एक ऑटो, चार साइकिल और मेला में लगे कई दुकानें धूं-धूंकर जल गईं। इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। यही नही उपद्रवियों ने भोक्ता बगीचा के पास के दो घरों में आग लगा दी।

सूचना पर डीसी-एसपी, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी फोर्स के साथ पहुंच गए। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण है। वही बोकारो के बेरमो क्षेत्र में रामनवमी पर निकले बाइक जुलूस पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पथराव किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक जुलूस को वहीं रोक दिया। जुलूस में शामिल लोग घटना के विरोध में वहीं बाइक छोड़ चले गए। मध्‍य प्रदेश के खरगोन के तालाब चौक पर रामनवमी जुलूस पर एक वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया।

इसके बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गयी कि प्रशासन को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रशासन ने तालाब चौक सहित तनावग्रस्त इलाकों मे कर्फ्यू लगा दिया है। दरअसल जुलूस जब तालाब चौक पहुंचा तो जुलूस में बज रहे डीजे को लेकर एक वर्ग विशेष के लोगों ने आपत्ति की। इस पर विवाद के बाद पथराव होने लगा और भगदड़ मच गई। पथराव के साथ कई जगह आगजनी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पथराव से खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी घायल हैं। उनके पैर में चोट लगी है। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow