शास्त्री जयंती पर विशेष :- त्याग, तपस्या, सादगी और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे लाल बहादुर शास्त्री-सुनील ओझा

वाराणसी 2 अक्टूबर-: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव आज पूर्वान्ह रामनगर स्थित उनके पैतृक आवास पहुँचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात विधालय के बच्चों संग राम नाम के भजन कीर्तन में भाग लेकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए एवं चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इसके बाद सभी ने रामनगर चौक पर स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

शास्त्री जयंती पर विशेष :- त्याग, तपस्या, सादगी और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे लाल बहादुर शास्त्री-सुनील ओझा
लाल बहादुर शास्त्री का पुरा जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक : महेश चंद श्रीवास्तव



              वाराणसी 2 अक्टूबर-: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव आज पूर्वान्ह रामनगर स्थित उनके पैतृक आवास पहुँचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात विधालय के बच्चों संग राम नाम के भजन कीर्तन में भाग लेकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए एवं चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इसके बाद सभी ने रामनगर चौक पर स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।


       मीडिया कर्मियो से बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी को उनके शानदार व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन, कठोर नैतिकता और उनके दृढ़ विचारों सहित निडरता के लिए आज भी याद किया जाता है। कहा कि शास्त्री जी की साफ-सुथरी छवि, लोकप्रियता और मजबूत व्यक्तित्व के चलते उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।
जब शास्त्री जी प्रधानमंत्री बने, तब भारत में खाद्य पदार्थों का संकट था। 1965 में एक तरफ पाकिस्तान के साथ जंग और दूसरी तरफ भयानक सूखा।लेकिन शास्त्री जी ने इस मुश्किल दौर में भी देश का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। तब लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश के लोगों से दो महत्वपूर्ण आह्वान किये थे। एक तो हर खाली जमीन पर अनाज और सब्जियां बोई जाएं और दूसरा यह कि हर कोई सप्ताह में एक दिन उपवास रखे।


            भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि अपने अद्भुत नेतृत्व, दृढ़इच्छाशक्ति, सादगी और साहस से भारत को विश्वभर में स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश में कृषि उत्पादन को बढ़ाने और किसानों के शोषण को रोकने के लिए "जय जवान जय किसान" का नारा दिया। अनाजों की कीमतों में कटौती, भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में सेना को खुली छूट देना, ताशकंद समझौता जैसे उनके महत्वपूर्ण कदम और गजब की नेतृत्व क्षमता को आज भी याद किया जाता है।लाल बहादुर शास्त्री को देश के लिए बलिदान और सच्ची देशभक्ति के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
शास्त्री जी कहते थे कि देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा। कहा कि शास्त्री जी जयंती के दिन हम सभी को उनके आदर्शो और विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।
            इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद् सदस्य लक्ष्मण आचार्य, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,मेयर मृदुला जायसवाल, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, इं अशोक यादव, मधुप सिंह, मधुकर चित्रांश, सुधीर सिंह, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा, अमित मिश्रा, जितेंद्र लालवानी, सिंधु सोनकर, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

गांधी जयंती पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने खादी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
*******
खादी फाॅर नेशन, खादी फाॅर फैशन, पीएम मोदी के इस मंत्र से खादी के साथ रोजगार को मिला विस्तार : सुनील ओझा
********
भाजपा कार्यकर्ताओं ने खादी प्रदर्शनी में खूब की खरीददारी
*******
 गांधी जयंती के अवसर पर तेलियाबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग क्षेत्रीय कार्यालय पर लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने फीता काटकर किया तत्पश्चात महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए l
             इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि महात्मा गाँधी ने जिस चरखे की सहायता से खादी वस्त्रों को तैयार किया आज पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में और उनके आवाह्न पर वही खादी जनमानस की पहली पसंद बन गया। खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से रोजगार के नए अवसर का सृजन हो रहा है। पूर्वांचल के विकास और रोजगार के लिए खादी और गाय का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि खादी फाॅर नेशन और खादी फाॅर फैशन का मंत्र पीएम मोदी ने दिया है जिसकी सहायता से खादी उद्योग का विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। कहा कि वोकल फाॅर लोकल के तहत खादी वस्त्रों को बढावा देकर हम आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढेंगें।
       आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ.दयाशंकर मिश्र "दयालू" ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और काशी के लाल, लाल बहादुर शास्त्री दोनो ने देश की दशा और दिशा बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनो महान सपूतों की जन्म जयन्ती पर हम आज उन्हें नमन करते हैं। कहा कि 
देश आज इन महान सपूतों के पदचिन्हों पर चलकर तीव्र गति से निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गाँधी के सपने को साकार करते हुए खादी को देश सहित दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया जिसका परिणाम रहा है कि हर वर्ग में खादी की मांग बढी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे है।
उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मण्डल स्तरीय पुरस्कारो का वितरण
*******
  गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर खादी प्रदर्शनी तेलियाबाग पर उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले मंडल स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2022-23 का वितरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल के हाथों से हुआ जिसमें वंदना ग्राम/पोस्ट ठठरा, वाराणसी को 15 हजार रु का प्रथम पुरस्कार, ज्योति ग्राम भवानीपुर पोस्ट अररिया जौनपुर को 12 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार एवं  पूर्णिमा ग्राम/पोस्ट हुरजुमपुर गाजीपुर को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
           गांधी जयंती के अवसर पर महानगर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने खादी से निर्मित वस्त्र एवं वस्तुओं की जमकर खरीददारी की l
           उक्त अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक टी राम,अशोक तिवारी, नवीन कपूर,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, शैलेंद्र मिश्रा,गौरव राठी, अशोक पटेल, अशोक तिवारी, अशोक यादव, सिद्धनाथ शर्मा,  मधुप सिंह, जितेंद्र लालवानी, सुशील गुप्ता प्रमुख रुप से उपास्थिति थे।
भवदीय 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow