स्टांप मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, कहा 8 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक एवं बेमिसाल कार्य किए
स्टांप मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, कहा 8 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक एवं बेमिसाल कार्य किए
केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा देश के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में भारी पैमाने पर विकास एवं निर्माण कार्य किए गए हैं-मंत्री रविन्द्र जायसवाल
काशी में रू0 40536 करोड़ से अधिक लागत की 458 परियोजनायें पूर्ण कराकर आमजन को सौंपी गयी
सड़क, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास एवं पुलिस कल्याण आदि के अनगिनत विकास एवं निर्माण कार्य कराया गया
शहर उत्तरी विधान सभा में विगत 8 वर्षों में 1191.74 लाख की लागत से कुल 372 कार्य किये गए
मेडिकल लाभ 36.95 लाख से कुल 69 लोगों को स्वास्थ्य लाभ, सड़क निर्माण कार्य 840.20 लाख से कुल 154 सड़क निर्माण कार्य, सोलर लाईट 29 लाख की लागत से किया गया*
विद्युतीकरण 11.52 लाख की लागत से किया गया
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस सभागार में प्रेस से वार्ता हुए कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा देश के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में भारी पैमाने पर विकास एवं निर्माण कार्य किए गए हैं। जिसका लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। उन्होंने विगत 8 वर्षों के कार्यकाल में विकास कार्यों को गिनाते हुए बताया कि काशी में रू0 40536 करोड़ से अधिक लागत की मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास एवं
पुलिस कल्याण आदि से सम्बन्धित 458 परियोजनायें पूर्ण कराकर आमजन को लोकार्पित की गयी हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 15000 करोड़ से अधिक लागत
की विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि जनपद में रू0 22408 करोड़ से अधिक लागत से रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग एवं सेतु निर्माण सम्बन्धी 102 परियोजनाओं का निर्माण
पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 4955.00 करोड़ से अधिक लागत के सड़को एवं सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति है। जनपद में रू0 1529 करोड़ से अधिक लागत से रेलवे, एयर पोर्ट एवं जलमार्ग
का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त 3809 करोड़ से अधिक लागत की रेलवे एवं एयरपोर्ट आदि की परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत जनपद में रू0 877.65 करोड़ की लागत से 34 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से काशी इन्टीग्रटेड
कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शहर में 720 स्थलों पर उन्नत सर्विलांस कैमरे, वाराणसी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा, टाउन हाल शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण, थ्री टी
अरबन डिजिटल मैप एवं गौदौलिया चौक पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण आदि है। रू0 1000 करोड़ से अधिक लागत की 60 सीवरेज एवं पेयजल सम्बन्धी परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 2100 करोड़ से अधिक लागत की पेयजल एंव सीवरेज सम्बन्धी परियोजनायें प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि रू0 512 करोड़ से अधिक लागत की शिक्षा से सम्बन्धित 32 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त रू0 666 करोड़ से अधिक लागत की 11 परियोजनाओं का निर्माण प्रगति में है। रू0 1100 करोड़ की लागत से शहरी विद्युत सुधार कार्य, 3722 मजरो में विद्युतीकरण, 220 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र निर्माण एवं बायो सीएनजी प्लान्ट आदि का निर्माण कराया गया है। रू0 1870.36 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य सम्बन्धी 43 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से कैंसर इन्सटीटयूट, होमी भाभा कैन्सर हास्पिटल,
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 430 शैय्यायुक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय, कबीरचौरा में सौ शैय्यायुक्त मैटरनिटी विंग का निर्माण एवं बोन मैरो ट्रान्सप्लान्ट एण्ड स्टेम सेल रिसर्च सेन्टर हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में स्वास्थ्य सम्बन्धी 512 करोड़ की परियोजनायें निर्माणाधीन हैं। रू0 128.07 करोड़ की लागत से खेलकूद सम्बन्धी 06 परियोजनायें पूर्ण करायी
गयीं है जिनमें सिगरा स्पोर्टस स्टेडियम, जिला शूटिंग रेंज स्पोर्टस स्टेडियम, लालपुर में 100 बेड क्षमता के बालक बालिका छात्रावास व पब्लिक पवेलियन
आदि मुख्य है। पर्यटन विकास से सम्बन्धित 721 करोड़ से अधिक लागत की 30 परियोजनायें
पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से नमो घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर, सारनाथ में पर्यटन पुर्नविकास, पंचकोसी परिक्रमा यात्रा के पांच पड़ाव
का पर्यटन विकास, कैथी में मारकण्डेय महादेव घाट से संगम घाट तक गंगा नदी के किनारे मार्ग, सारनाथ लेजर एण्ड साउण्ड शो, मारकण्डेय महादेव मंदिर,
कैथी तथा गंगा घाट, कैथी का विकास, स्वर्वेद ध्यान केन्द्र, रामेश्वर में पर्यटन विकास कार्य, आभासीय अनुभूति संग्रहालय, मान महल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अन्न क्षेत्र का निर्माण एवं गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पर्यटन विकास एंव गंगा दर्शन गेस्ट हाउस श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर आदि शामिल
हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 900 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनायें निर्माणाधीन हैं।
मंत्री ने कहा कि पुलिस वेलफेयर से सम्बन्धित रू0 87 करोड़ की लागत से 17 परियोजनायें पूर्ण
करायी गयी हैं इसके अतिरिक्त रू0 44.39 करोड़ की लागत से 04 परियोजनायें प्रगति पर हैं। काशी में 3,01,207 कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किया गया है तथा 16,026 किसानों को किसान ऋण मोचन योजना से लाभान्वित
किया गया है। विगत 08 वर्षों में 32,708 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित किया गया है तथा 4,930 को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। जनपद में 2,80,132 व्यक्तिगत शौचालय एवं 694 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जनपद में 63,229 निराश्रित महिलाओं को पेंशन, 1,19,205 वृद्धजनों को वृद्वावस्था पेंशन एवं 23,343 दिव्यांगजनों को पेंशन दी जा रही है। विगत 8 वर्षों में सामुहिक विवाहों का आयोजन कराकर 5942 जोड़ों को विवाह
कराया गया है। 57,777 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित कराया
गया है। 38,848 महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना से लाभान्वित कराया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 11,02,734 प्रधानमंत्री जनधन खाते खोले गये हैं। 1,95,551 व्यक्तियों को अटल पेंशन दी जा रही है। जनपद में 11,27,646 व्यक्तियों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाये गये हैं। जनपद मे 6,05,436 पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। जनपद में 78,15,373 कु0 निःशुल्क राशन वितरण किया गया है। 55673 व्यक्तियों को पीएम स्वानिधि योजना से लाभान्वित किया गया है।पीएम उज्जवला योजना के अन्तर्गत 1,89,308 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। जनपद में 1,58,736 छात्र / छात्राओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किये गये हैं। 54,544 बच्चों को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किया गया है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत 6,000 व्यक्तियों का लाभान्वित किया गया है। औद्योगिक निवेश के अन्तर्गत 1,33,959 इकाईयां स्थापित कराकर 5,10,434 व्यक्तियों को रोजगार दिया गया है। जनपद में विगत 08 वर्षों में 826.85 किमी0 नई सड़कों का निर्माण कराया गया है। विगत 08 वर्षों में 30 नये डिग्री कालेज एवं 20 नये आईटीआई एवं 31 पालीटेक्निक खोले गये हैं। जनपद में रूद्राक्ष कनवेंशन सेन्टर का निर्माण कराया गया। जनपद में 156.33 किमी0 की 08 नई ट्रांसमिशन लाइन तैयार की गयी हैं, 34 नवीन पंचायत घर निर्मित कराये गये हैं। विगत 8 वर्षों में 439 आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण कराया गया है।114 पर्यटन केन्द्रों का विकास कराया गया। रू0 58372.68 करोड़ की लागत के 156 एमओयू गठित किये गये, जिनमें 934.45 करोड़ के 38 एमओयू वर्तमान में धरातल पर आ गये हैं। ओडीओपी के अन्तर्गत रू0 430.00 करोड़ का निर्यात किया गया है। अभिनव पहल अन्तर्गत सबल काशी, 10 Point Kashi Strategy Against Malnourishment, काशी प्रेरणा कैफे, प्रोजेक्ट विद्या शक्ति एवं स्वस्थ दृष्टि
समृद्व काशी आदि उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। जनपद में कराये गये इन सभी कार्यों का समेकित परिणाम यह रहा है कि जहाँ वर्ष 2017 में जनपद का जीडीपी 22586.91 करोड़ था वह अब 43899.75 करोड़ हो गया है, जो लगभग दो गुना है। इसके अतिरिक्त काशी की प्रति व्यक्ति आय भी वर्तमान में बढ़कर 90,028 हो गयी है।
मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शहर उत्तरी विधान सभा में विगत 8 वर्षों में किये गए कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि विधायक निधि-कुल धनराशि 1191.74 लाख की लागत से कुल 372 कार्य
किये गए। मेडिकल लाभ 36.95 लाख से कुल 69 लोगों को स्वास्थ्य लाभ, सड़क निर्माण कार्य 840.20 लाख से कुल 154 सड़क निर्माण कार्य, सोलर लाईट 29 लाख की लागत से किया गया, विद्युतीकरण 11.52 लाख की लागत से किया गया, पेयजल 5.2 लाख की लागत से किया गया, ओपेन जिम 2 करोड़ 30 लाख की लागत से कुल 128 पार्कों में लगाया गया
7- हेल्थ एटीएम 7.3 लाख की लागत से 2 मशीन लगाया गया, प्रोजेक्ट अलंकार 6.24 लाख की लागत से लगाया गया, गेट निर्माण कार्य 22.28 लाख की लागत से 3 गेट का निर्माण कार्य, 100 फीट का ध्वज निर्माण 45 लाख की लागत से 5 तिरंगा का निर्माण कार्य किया गया। विकास प्राधिकरण-10952.74 लाख की लागत से कुल 95 कार्य, लोक निर्माण विभाग-53893.51 लाख की लगत से कुल 80 कार्य,
नगर निगम-अवस्थापना विकास निधि से 8 करोड़ 10 लाख 66 हजार की धनराशि से कुल 12 कार्य किये गए, 14वां वित्त से 37 करोड़ 72 लाख की लागत से कुल 118 कार्य किये गए, 15वां वित्त से 1 अरब 7 करोड़ 6 लाख 84 हजार की लागत से कुल 326 कार्य किये गए। डूडा-प्रधानमंत्री आवास योजना से कुल 22833 आवास स्वीकृत 20324 आवास बनकर तैयार हो गए शेष प्रगति पर है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती द्वारा 3889 की लागत से कुल 190 कार्य हुआ। आवास विकास-793.92 करोड़ से विभिन्न निर्माण कार्य कराये गये। पूर्वांचल विकास निधि-6 करोड़ 60 लाख की लागत से कुल 103 कार्य तथा त्वरित आर्थिक विकास निधि-10 करोड़ 33 लाख की लागत से कुल 29 कार्य कराए गए हैं।
What's Your Reaction?






