वाराणसी: काशी में वीर सपूतों के लिए किया गया तर्पण

वाराणसी: काशी में वीर सपूतों के लिए किया गया तर्पण

काशी के अस्सी घाट पर आज प्रणाम वंदे मातरम समिति द्वारा वीर सपूतों के तर्पण का कार्यक्रम में आयोजित किया गया था। बनारस के अस्सी घाट पर गंगा के बीच में वीर सपूतों की तस्वीरों के साथ संस्था के सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी बलिदानी देने वाले उन वीर सपूतों को याद किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया गया।

संस्था के अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में उन क्रांतिवीर का तर्पण के लिए एकत्र हुए थे जिन्होंने हमारे भारत की स्वतंत्रता के लिए भारत के नागरिकों का भविष्य उज्जवल हो जो इस कामना के साथ अपने प्राणों की आहुति दी इसीलिए आज हम उनका तर्पण और पिंडदान करके ईश्वर से कामना करते हैं। वह जहां भी हो उनकी आत्मा को शांति मिले और उनसे यह आशीर्वाद भी लेते हैं कि भारत की उन्नति में उनका आशीर्वाद सहायक हो भारत के लोगों का जीवन उज्जवल हो भविष्य उज्जवल हो और भारत विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित हो। 

वहीं भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडे ने बताया कि पितृ विसर्जन का समय है उन्होंने कहा कि जो भारत के आजादी के लिए तमाम वीर सपूतों ने बलिदानी दी है। उनकी आत्मा की शांति के लिए हम लोगों ने यहां कार्यक्रम रखा है। उसी के अंतर्गत हमने आज तर्पण भी किया है। उन्होंने कहा कि वह शहर जहां मां गंगा बहती हैं और वह शहर जहां देवताओं के देवता भगवान शिव और नेताओं के नेता नरेंद्र मोदी रहते हैं। उस शहर में हमने आज वीर सपूतों को याद किया उनका तर्पण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow