जिला कारागार में खराब पड़ी है एम्बुलेंस, बिना अटेंडेंट के हो रहा एक्स-रे। - आशुतोष सिन्हा, एमएलसी।

वाराणसी। आज एमएलसी आशुतोष सिन्हा के द्वारा वाराणसी जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने महिला बैरक, रसोई घर, एक्स-रे रूम एवं अन्य जगहों पर बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उनके निरीक्षण में कारागार परिसर में सफाई व्यवस्था चाक - चौबंद थी

जिला कारागार में खराब पड़ी है एम्बुलेंस, बिना अटेंडेंट के हो रहा एक्स-रे। - आशुतोष सिन्हा, एमएलसी।

जिला कारागार में खराब पड़ी है एम्बुलेंस, बिना अटेंडेंट के हो रहा एक्स-रे। - आशुतोष सिन्हा, एमएलसी। 

वाराणसी, आज एमएलसी आशुतोष सिन्हा के द्वारा वाराणसी जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने महिला बैरक, रसोई घर, एक्स-रे रूम एवं अन्य जगहों पर बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उनके निरीक्षण में कारागार परिसर में सफाई व्यवस्था चाक - चौबंद थी, जिसकी उन्होंने सराहना की लेकिन एम्बुलेंस खराब पड़ी धूल फांक रही थी। इसके साथ ही एक्सरे मशीन भी खराब थी और उसके संचालन हेतु कोई अटेंडेंट उपलब्ध नही था, जिसपर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त की और इस प्रकरण को विधान परिषद के आगामी सत्र में उठाने की बात कही ताकि बंदियों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow