अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नौगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन, श्रवण कुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष

खिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन है। संगठन अपने स्तर पर पूरे देश में शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाता रहता है।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नौगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन, श्रवण कुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नौगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन, श्रवण कुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन है। संगठन अपने स्तर पर पूरे देश में शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाता रहता है।

संगठन अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए चंदौली के नौगढ़ ब्लॉक के बीआरसी के सभागार में शिक्षकों की सर्वसम्मति से चुने गए ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कुमार गोंड,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय, महामंत्री अभिनंदन पाण्डेय , कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री लालजी भारती, मीडिया प्रभारी अजीत उपाध्याय को जिला मंत्री मनोज कुमार पांडे ने खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में संगठन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी नव निर्वाचित 
पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और हर तरह के सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।


 तत्पश्चात मनोज पांडे ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि सभी शिक्षक एक हो जाएं और शिक्षक हित के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा की पुरानी पेंशन बहाली के लिए 15 नवंबर को हम सबको अपनी उपस्थिति लखनऊ में दर्ज करानी है। पूरी ताकत और हौसले के साथ हमें लखनऊ की धरती पर अपनी आवाज बुलंद करनी है। इसके लिए आप सभी शिक्षक साथी योजनाबद्ध तरीके से अपने आगे के कार्यक्रम को निर्धारित करते हुए एक साथ लखनऊ के लिए कूच करें। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि

पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन के लिए नौगढ़ ब्लाक के सभी शिक्षक भाई संगठन के आह्वान पर कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार बैठे हैं। बस इंतजार है तो संगठन के निर्देश का । इस अवसर पर सर्वेश नंदन त्रिपाठी, लालजी भारती ,नवीन सिंह ,आशुतोष गिरी, आशुतोष सिंह, रणविजय सिंह व लवकुश सिंह, अरविंद सिंह, अरविंद कुमार पाण्डेय, विवेक सिंह आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow