जीएसटी विभाग में कफन ओढ़कर सोए काशी के व्यापारी:बोले- व्यापारियों में दहशत फैला रहे जांच अधिकारी

जीएसटी विभाग में कफन ओढ़कर सोए काशी के व्यापारी:बोले- व्यापारियों में दहशत फैला रहे जांच अधिकारी

वाराणसी में GST विभाग के खिलाफ व्यापारियों का एक अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ। कफन ओढ़े व्यापारी प्रतीकात्मक शव बनकर धरने पर उतरे। व्यापारियों ने वाराणसी में चेतगंज स्थित GST ऑफिस पर विभागीय अधिकारियों पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वहीं, यह भी कहा कि ये लोग व्यापारियों को प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं।व्यापारियों ने कहा कि GST विभाग द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी और सर्वे से व्यापारी वर्ग दहशत हैं। भ्रष्ट अधिकारी हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं। यह सब छापेमारी, कार्रवाई और सर्वे सब कुछ अव्यवहारिक है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने 100 से ज्यादा व्यापारियों के साथ GST विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
व्यापारी बोले- आतंकित कर रहे अधिकारी

व्यापार मंडल के सदस्याें ने कहा कि हम इस तरह का रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार नए व्यापारियों को GST रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने के बजाय उन्हें आतंकित कर रही है। व्यापारियों ने कहा कि तय मानक के अनुसार, कंप्लेन मिलने पर SIB या दूसरी एजेंसियों द्वारा जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। यह काम स्थानीय व्यापारियों को साथ में लेकर किया जाता है। जबकि, इन दिनों GST विभाग के अधिकारियों के पास सरकार के जांच या सर्वे का कोई आदेश नहीं है।मुख्यमंत्री से की जांच की मांग

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से मांग उठाई कि मंत्री स्तर की कमेटी गठित करके जांच कराएं। जिससे व्यापारियों से दहशत और भय का माहौल खत्म हो। लोकल लेवल पर अधिकारी और व्यापारी संवाद स्थापित की जाए। व्यापारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि अगर GST ऑफिसर अपनी कार्य पद्धति में बदलाव नहीं लाते हैं, तो इससे भी ज्यादा गंभीर व्यापारिक आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow