यूपी: बुलंदशहर के गांव में घर की छत गिरने से परिवार के 4 लोगों की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत का एक हिस्सा गिरने से मलबे के नीचे एक परिवार के दब जाने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। राजपाल सिंह का परिवार घर के ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था, तभी पहली मंजिल पर निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में कुल 12 लोग फंसे हुए थे।

मलबे में दबे आठ लोगों को बचाया गया

इस घटना की जानकारी मिलते ही सीओ समेत कई टीमें मलबा हटाने और शवों को निकालने के लिए पहुंच गई और रहात-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने कहा कि जब परिवार के चार
सदस्य मलबे के नीचे पाए गए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही मलबे में दबे आठ लोगों को बचाया गया है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता 

घायलों को होस्पिटल ले जाया गया है। गौरतलब है कि हादसे से ठीक एक दिन पहले ऊपरी मंजिल पर छत का काम हुआ था। जानकारी के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि प्रशासन मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करेग। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow