यूपी: दूल्हे ने शादी के दो घंटे बाद कह दिया तीन बार तलाक, लड़की वालों ने जोड़े हाथ...गिड़गिड़ाए लेकिन नहीं माने लड़केवाले

आगरा के ताजगंज स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार देर रात एक ही परिवार की दो बहनों का निकाह हुआ था। एक की विदाई हो गई थी। वहीं, दूसरी कि विदाई से पहले ससुराल वालों ने कार और गहनों की मांग की। लड़कीवालों ने गुहार लगाई, हाथ जोड़े, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। दूल्हा भी दो घंटे बाद अपने रिश्तेदारों के सामने तीन बार तलाक कहकर चला गया। इस मामले में दूल्हे समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मंटोला के ढोलीखार निवासी कामरान वारसी ने बताया कि उनकी दो बहनें गौरी और डॉली का निकाह बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में था। निकाह में घरेलू सामान, आभूषण, नकदी और दावत पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए। गौरी का निकार पहले पढ़ा गया और गौरी दूल्हे अमन के साथ विदा हो गई। इसके बाद सुबह चार बजे डॉली का निकाह हुआ। आरोप है कि, डॉली की विदाई से पहले दूल्हे के परिवार ने कार की मांग की। 

दुल्हन के परिवार ने लाखों मिन्नतें की लेकिन ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा। परिवारवालों के बार बार समझाने पर भी वे विदाई करने के लिए तैयार नहीं थे। हंगामा देख दूल्हे के ज्यादातर रिश्तेदार वहां से चले गए। दूल्हा आसिफ कुछ रिश्तेदारों के साथ रुका हुआ था। सुबह तकरीबन 6 बजे दूल्हा दुल्हन डॉली के सामने तीन बार तलाक बोलकर चला गया।

छह के खिलाफ मुकदमा

कामरान के निर्देश पर पुलिस मैरिज होल पहुंची। इस मामले में दूल्हा आसिफ, सलमान, परवेश, मुन्नी, नजराना, रुखसार और फहरीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र शंकर पांडे के बताया कि जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow