जयपुर में भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ बदसलूकी को लेकर बवाल

भाजपा नेता किरोडी लाल मीणा के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया

जयपुर में भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ बदसलूकी को लेकर बवाल

वीरांगनाओं-किरोड़ीलाल से बदसलूकी को लेकर प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। जयपुर में पार्टी मुख्यालय से सहकार भवन की ओर निकले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों ओर से जबरदस्त धक्कामुक्की हुई।

 
इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान विधायक मदन दिलावर पुलिस जवानों के पैरों में लेट गए।
 
वहीं, बैरिकेड पार करने के प्रयास में प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के पैर में चोट लगने की जानकारी है। करीब आधे घंटे के विराेध-प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।
 
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सभा भी की।
 
कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित कई नेता मौजूद हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow