यादव बंधुओं संग पूर्व केंद्रीय मंत्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, केदारघाट से निकलेगी शोभायात्रा

यादव बंधुओं संग पूर्व केंद्रीय मंत्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, केदारघाट से निकलेगी शोभायात्रा

वाराणसी।* चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के तत्वावधान में यादव बंधु सावन के पहले सोमवार यानी 10 जुलाई को श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर भी शामिल होंगे। जलाभिषेक शोभायात्रा केदारघाट से निकलेगी। 

यादव बंधुओं की ओर से श्री काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक की परंपरा 90 साल से अधिक पुरानी है। सावन के पहले सोमवार को यादव बंधु बाबा का जलाभिषेक करते हैं। इस बार भी पहले सोमवार यानी 10 जुलाई को बाबा का जलाभिषेक करेंगे। चंद्रवंशी गोप सेवा समिति जलाभिषेक मच्छोदरी के प्रदेश अध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि शोभायात्रा केदारघाट से सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगी। 

बताया कि बाबा के जलाभिषेक की परंपरा 1932 से चली आ ऱही है। इसमें यादव समाज के लोग धोती, गंजी, दुपट्टा में रहेंगे। यात्रा में पूर्वांचल के साथ ही कोलकाता, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मुंबई के लोग भी शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow