राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा शंकरगढ नगर राममय हो गया

 500 वर्षो के इंतज़ार के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा होते ही पूरा देश राम मय हो गया। वहीं प्रयागराज जनपद के यमुनापार का शंकरगढ नगर भी पूरा राम मय हो गया।

 500 वर्षो के इंतज़ार के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा होते ही पूरा देश राम मय हो गया। वहीं प्रयागराज जनपद के यमुनापार का शंकरगढ नगर भी पूरा राम मय हो गया। नगर के रामभक्तों द्वारा पुरे नगर को भगवा रंगों से सजा दिया गया एवं हजारों भक्तों द्वारा पूरे नगर में रामयात्रा निकलकर जय श्रीराम के जयघोष के साथ राम मय बना दिया गया। महिला भक्तों में ज्यादा ही उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में महिलाओं द्वारा भगवा झंडों एवं भगवा पोशाकों के साथ पूरे नगर को भगवा मय कर दिया गया। महिलाएं डीजे के धुन में नाचते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। वही शंकरगढ नगर में कई मंदिरों में आज के दिन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow