राहुल गांधी की सदन में फ्लाईंग किस, स्मृति ईरानी ने कहा माफी मांगे राहुल

राहुल गांधी ने आज 139 दिनों के बाद सदन को संबोधित किया और सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत करते हुए भाषण दिया और भाषण के बाद संसद से वॉकआउट कर गए।

राहुल गांधी की सदन में फ्लाईंग किस, स्मृति ईरानी ने कहा माफी मांगे राहुल

सांसद के रूप में बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने आज संसद में अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने आज 139 दिनों के बाद सदन को संबोधित किया और सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत करते हुए भाषण दिया और भाषण के बाद संसद से वॉकआउट कर गए। राहुल के तीखे हमले का जवाब देने के लिए जब बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलने लगीं तो उन्होंने उन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सदन से बाहर निकलते समय राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया, जहां कई महिला सांसद भी बैठी थीं। 

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "मुझे लग रहा है, उन्होंने (राहुल गांधी) गलत व्यवहार किया। कोई शरारती आदमी ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। जिस परिवार से वो आते हैं, जिस परिवार का वो प्रतिनिधित्व करते हैं...के बारे में महिलाएं और उनकी पार्टी क्या महसूस करती है, उसने आज प्रसारित किया... ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। यह अश्लील बात है।"

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि सदन के भीतर आचरण की गरिमा पर चर्चा होगी। सभी से बातचीत कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली महिला सांसदों के नाम हैं-

शोभा करंदलाजे (सांसद उडुपी चिकमंगलूर, कर्नाटक), रेखा वर्मा (धौरहरा, उत्तर प्रदेश), संघमित्रा मौर्य (बदायूं, उत्तर प्रदेश), रक्षा खडसे (रावरे, महाराष्ट्र), देबाश्री चौधरी (रायगंज, पश्चिम बंगाल), अपराजिता सारंगी (भुवनेश्वर, ओडिशा), प्रतिमा भौमिक (त्रिपुरा पश्चिम, त्रिपुरा), भारती धीरूभाई शायल (भावनगर, गुजरात), रंजीता कोली (भरतपुर, राजस्थान), सुनीता दुग्गल (सिरसा, हरियाणा), हीना गावित (नंदुरबार, महाराष्ट्र), केशरी देवी पटेल (फूलपुर) , उत्तर प्रदेश), रंजनबेन भट्ट (वडोदरा, गुजरात), दर्शना जरदोश (सूरत, गुजरात)।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow