करी पत्तों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें

अगर आप करी पत्तों का इस्तेमाल लंबे समय तक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप खास तरीके से इन्हें स्टोर कर सकते हैं‌। आप भी इस बारे में जाने।

करी पत्तों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें

       करी पत्ते का इस्तेमाल हर घर में होता है। भारतीय रसोई में करी पत्ते का तड़का जरूर लगाया जाता है। कभी-कभी हम बाजार से ज्यादा मात्रा में करी पत्ते लेकर आते हैं। लेकिन एक साथ इतने सारे करी पत्तों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे में आपको इन करी पत्तों को अच्छे तरीके से स्टोर करना होगा। अगर आप इन्हें सही तरीके से नहीं रखते तो यह खराब हो जाते हैं। साथ ही यह इस्तेमाल करने के लायक नहीं रहते। इसलिए आप करी पत्तों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे। इन्हें फॉलो करके आप करी पत्तों को अच्छे तरीके से स्टोर कर पाएंगे।
          करी पत्तों को स्टोर करने के लिए सबसे पहले आप करी पत्तों को अच्छे तरीके से धो लें। अब इन्हें किसी कॉटन के कपड़े के ऊपर अच्छे तरीके से सुखा लें। जब ये अच्छे तरीके से सूख जाएं तब इसे किसी एयरटाइट बैग में रख सकते हैं। ऐसा करने से करी पत्तों को लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है। इसके अलावा आप किसी एयरटाइट कंटेनर में भी इसे स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको करी पत्तों को अच्छे तरीके से सुखा लेना होगा। करी पत्तों को धूप में भी सूखाया जा सकता है। करी पत्तों को अच्छे तरीके से धूप में सुखाने के बाद इसके पत्तों को अलग कर लें। अब किसी भी कांच के कंटेनर में आप इन सूखे पत्तों को स्टोर कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए आसानी से किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो करी पत्तों को फ्रीजर में भी रख सकते हैं। इसके लिए आप परी पत्तों को अच्छे तरीके से सुखा लेना होगा। इन सभी तरीकों से आप करी पत्तों का लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
        दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक जरूर करें। साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow