महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश जारी रहने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया "ऑरेंज अलर्ट"

वित्तीय राजधानी मुंबई में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद आज सुबह भी रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और यातायात बाधित हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मुंबई के पड़ोसी जिले पालगढ़ में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से हो रही बारिश के कारण नालासोपारा और वसई के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

मुंबई और ठाणे के लिए भारी बारिश की संभावना को दर्शाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, चेंबूर और कुछ अन्य स्थानों पर जलभराव की सूचना मिली थी। एक अधिकारी ने कहा कि, नगर निगम द्वारा संचालित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने दोपहर में सायन क्षेत्र में 12 से अधिक मार्गों पर बसों को डायवर्ट कर दिया। बाढ़ के कारण अंधेरी सबवे यातायात के लिए बंद होने से मोटर चालकों और पैदल यात्रियों को भारी असुविधा हुई।

आज कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश कि संभावना

यात्रियों ने शिकायत की कि शाम के व्यस्त समय के दौरान मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं 10 से 20 मिनट की देरी से चल रही थीं, जबकि पश्चिमी रेलवे मार्ग पर सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही थीं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि, आज कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की "बहुत संभावना" है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow