बाँसवाड़ा - राहुल की सांसदी जाने के खिलाफ मंत्री ने जताया आक्रोश

बांसवाडा में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल का विवरण

बाँसवाड़ा - राहुल की सांसदी जाने के खिलाफ मंत्री ने जताया आक्रोश
बांसवाडा - जबसे राहुल गाँधी को सजा हुई है व् उनकी सांसदी गयी है कांग्रेसी तिलमिलाए हुए हैं l कांग्रेस के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक मोदी सरकार व् बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं lशनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के समापन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के जनप्रतिनिधियाें और पदाधिकारियों ने इस मामले में भाजपा व केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। राजस्थान सरकार के  संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द कर मोदी सरकार ने लोकतंत्र का अपमान किया है। इसके लिए हम लड़ेंगे। दूध का दूध व पानी का पानी होगा। राहुल को पुन: बहाल करना पड़ेगा। हमें न्यायपालिका  पर पूरा  भरोसा है। मालवीय के आलावा राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया के पहले नेता है जो इतने ज्यादा पैदल चले है। लोकतंत्र मे कोई भी जनप्रतिनिधि तानाशाही करता है तो उसका अस्त होना तय है। राहुल गांधी उस परिवार के सदस्य हैं, जिसने देश के लिए शहादत दी है। और देश उनके अपमान का बदला जरुर लेगा l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow