UP: 6 महीने में शुरू हो जाएगी फिल्म सिटी परियोजना! सीएम योगी ने जताई उम्मीद, कहा- यह राज्य की...!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि फिल्म सिटी परियोजना छह महीने के भीतर शरू हो जानी चाहिए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में फिल्म सिटी परियोजना पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने वाले मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, "फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश की धारणा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।"

आदित्यनाथ ने कहा कि, नई चुनौतियों और नए परिदृश्यों का आकलन करते हुए फिल्म सिटी का विकास सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, फिल्म सिटी का आकार यथावत रखते हुए इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, इस विश्वस्तरीय फिल्म सिटी के बनने से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के कलाकारों को भी प्रस्तुति का मौका मिलेगा। वे प्रदेश में रहकर अपने सपने साकार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि, फिल्म सिटी फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ धारावाहिक और रियलिटी शो निर्माताओं दोनों को आकर्षित करेगी, उन्होंने कहा कि, इससे राज्य के सेवा क्षेत्र, होटल उद्योग, पर्यटन क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow