UP: बीजेपी 'दारर जीवी', झूठ बोलने के लिए भगवान का नाम लेने वाली एकमात्र पार्टी: अखिलेश का भाजपा पर प्रहार

सत्तारूढ़ सरकार को दरार जीवी (फूट पैदा करने वाली) करार देते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि, भाजपा वोट और सत्ता की खातिर किसी के भी बीच दरार पैदा कर सकती है और संभवत: यह दुनिया की एकमात्र पार्टी है जो भगवान के नाम का उपयोग करके झूठ फैलाती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने फतेहपुर में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, हमारे मुस्लिम भाई हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहे हैं। लेकिन यह सरकार वोट और कुर्सी के लिए किसी के भी बीच दरार पैदा कर सकती है। विधानसभा में नहीं दिखे क्या? उन्होंने कहा कि, वह केवल नाम के योगी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) हैं। वह केवल दरार पैदा कर रहे हैं और वे इसी तरह राजनीति करते हैं।' वे I.N.D.I.A (विपक्षी गुट) से डरते हैं। अखिलेश ने कहा, जिन लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन का कभी समर्थन नहीं किया, वे भारत और पीडीए (पिछड़े दलित, अल्पसंख्याक) से डरते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा ने दावा किया था कि वे किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। बताओ कितने किसानों की आय दोगुनी हुई? उन्होंने करोड़ों नौकरियों, स्मार्ट सिटी, गंगा की सफाई की बात की। कुछ भी हुआ नहीं। सरकार के 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम पर अखिलेश ने कहा, बीजेपी झंडे को लेकर ये राजनीति इसलिए करती है क्योंकि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था। इतिहास पढ़ने वालों को पता होगा कि इस आंदोलन का विरोध बीजेपी के पूर्वज ने किया था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में महात्मा गांधी और समाजवादियों का समर्थन नहीं किया। तब भारत के साथ नहीं खड़े थे, परंतु अब वे इस बात को छुपाने के लिए घर-घर झंडे लगवा रहे हैं।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow