मौसम अपडेट: यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 31 जुलाई (सोमवार) को देश के कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी मानसून का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ की स्थिति के कारण भारत के कई हिस्से ठप्प पड़ गए हैं। जबकि मुंबई और जयपुर जैसे शहर परिवहन प्रणाली को सामान्य बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी अनुपात में संभावित बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा सहित राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान भारी वर्षा और तूफान के भी संकेत है।

2 और 3 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है। आईएमडी के मौसम अपडेट के अनुसार, 1 से 3 अगस्त 2023 के बीच असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा में भी भारी बारिश होने की शक्यता है। इस बीच, भारी बारिश और हरियाणा राज्य के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के साथ दिल्ली को भी गंभीर बाढ़ के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की बारिश के साथ ही राज्य के लगभग सभी हिस्सों से अचानक बाढ़ की स्थिति की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow